Daily Horoscope
✕

वरुण गांधी सांसदों की तनख्वाह से नाराज

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2018 (16:16 IST)
नई दिल्ली। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी एक चिट्ठी में देश में बढ़ रही असमानता, प्राइवेट सेक्टर से भी ज्यादा बढ़ी सांसदों की तनख्वाह होने पर नाराजगी जाहिर की है।
 
वरुण गांधी का कहना है कि 'यह बढ़ता विभाजन लोकतंत्र के लिए हानिकारक है और हम जनता के प्रतिनिधि हैं। इसलिए देश की सामाजिक-आर्थिक परेशानियों के लिए हमें ज्यादा संवेदनशील होने की जरूरत है। हर महीने सरकार प्रत्येक सांसद पर 2.7 लाख रुपए के करीब खर्च करती है।'
 
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से अपील की है कि आर्थिक रूप से सम्पन्न सांसदों द्वारा 16वीं लोकसभा के बचे कार्यकाल में अपना वेतन छोड़ने के लिए आंदोलन शुरू करें। 
 
लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में वरुण गांधी ने कहा कि भारत में असमानता प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भारत में एक प्रतिशत अमीर लोग देश की कुल संपदा के 60 प्रतिशत के मालिक हैं। 1930 में 21 प्रतिशत लोगों के पास इतनी संपदा थी। भारत में 84 अरबपतियों के पास देश की 70 प्रतिशत संपदा है। यह खाई हमारे लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। 
 
भाजपा सांसद ने कहा कि हमें जन प्रतिनिधि के तौर पर देश की सामाजिक, आर्थिक हकीकत के प्रति सक्रिय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि वह समझते हैं कि सभी सांसद ऊंची आर्थिक स्थिति नहीं रखते हैं और कई अपनी आजीविका के लिए वेतन पर ही निर्भर करते हैं।
 
वरुण गांधी ने कहा कि ऐसी स्वैच्छिक पहल से हम निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की संवेदनशीलता को लेकर देशभर में एक सकारात्मक संदेश दे पाएंगे। उन्होंने लिखा कि अगर वेतन छोड़ने को कहना बहुत बड़ी मांग है तो अपनी मर्जी से अनाधिकार खुद का वेतन बढ़ा लेने की जगह पर स्पीकर महोदया वैकल्पिक तरीके को लेकर एक नया विमर्श पेश कर सकती हैं। 
 
भाजपा सांसद ने कहा कि 16वीं लोकसभा के बचे हुए कार्यकाल में हमारे वेतन को जस का तस रखने का फैसला भी इस दिशा में एक स्वागतयोग्य कदम हो सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि ब्रिटेन की रिव्यू बॉडी ऑन सीनियर सैलरी की तरह एक स्वतंत्र वैधानिक संस्था की स्थापना की जा सकती है जो कि ऐसे फैसले की वहनीयता और सांसद की वित्तीय क्षतिपूर्ति की जांच करे और फैसला ले। 

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

LIVE: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

दिल्ली इंटरनेट बैन पर सुप्रीम कोर्ट में झुकी सरकार: गृह सचिव गोविंद मोहन ने मांगी बिना शर्त माफी

गुजरात के छोटे उद्योगों को अब एक क्लिक पर मिलेगी सरकारी सहायता

CM योगी की मिशन शक्ति से बेटियों को मिला बड़ा मौका, 4 छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली निदेशक की कमान

CJP फंडिंग विवाद: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के आरोपों पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- 'भारत के आंतरिक मामलों में दखल का हक किसने दिया?'

अगला लेख