शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Vande Bharat mission
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 जून 2020 (07:26 IST)

वंदे भारत का तीसरा चरण शुरू, पहले दो चरणों में 1.65 लाख से अधिक लोग विदेश से लौटे

वंदे भारत का तीसरा चरण शुरू, पहले दो चरणों में 1.65 लाख से अधिक लोग विदेश से लौटे - Vande Bharat mission
नई दिल्ली। वंदे भारत के पहले दो चरणों में 1,65,000 से अधिक भारतीयों के स्वदेश लौट जाने के बाद सरकार ने गुरुवार को उसका तीसरा चरण शुरू किया। इस दौरान 432 उड़ानों से 43 देशों से भारतीयों का लाया जाएगा।
 
विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरा चरण दो जुलाई तक चलेगा और इस दौरान निजी विमानन कंपनियों की 29 उड़ानें भी इस चरण में परिचालित होंगी। इनमें इंडिगो की 24 और गोएयर की तीन उड़ानें होंगी।
 
उन्होंने कहा कि भारी मांग को ध्यान में रखकर अमेरिका और कनाडा की उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार द्वारा सात मई से विदेश से भारतीयों को लाने का मिशन शुरू करने के बाद 1,65,375 भारतीय लौट चुके हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कोरोनावायरस से जंग, अब सप्ताह में 5 दिन खुलेगा भोपाल, शनिवार-रविवार बाजार बंद