dharma sangrah
✕

गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाई 'वंदे भारत एक्सप्रेस' को हरी झंडी

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (11:26 IST)
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज हाई स्‍पीड ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' (Vande Bharat Expres) को हरी झंडी दिखा दी है। इससे पहले गृहमंत्री ने नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन के कोच का निरीक्षण किया। हालांकि की नियमित व्यावसायिक सेवा 5 अक्टूबर से शुरू होगी और टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर शुरू हो गई है।

'वंदे भारत एक्सप्रेस' को आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखा दी। हालांकि ट्रेन की नियमित व्यावसायिक सेवा 5 अक्टूबर से शुरू होगी और टिकटों बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इस ट्रेन से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय 12 घंटे से घटकर 8 घंटे का हो जाएगा।

ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में काम कर रहे पूरे रेल विभाग के सभी लोगों को हृदय से बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि आपने जम्मू-कश्मीर को आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक बहुत बड़ा तोहफा देने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि आज हाई स्पीड वंदे भारत रेल माता वैष्णोदेवी के दरबार में जाएगी, इससे एक नई शुरुआत वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए होने जा रही है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने रेल विभाग के सामने एक कल्पना रखी कि धीरे-धीरे भारत में हाईस्पीड ट्रेन का जाल बिछाया जाए।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख