Hanuman Chalisa

वैष्णोदेवी यात्रियों के लिए शुरू हुई बड़ी सुविधा, 1 घंटे का कठिन सफर पूरा होगा अब सिर्फ 3 मिनट में...

बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (10:19 IST)
मां वैष्णोदेवी के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मां वैष्णो देवी भवन से भैरों घाटी का सफर अब 3 मिनट में हो सकेगा।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मां वैष्णो देवी भवन से भैरों घाटी के लिए यात्री रोपवे सेवा का ई-उद्घाटन कर इसकी सौगात यात्रियों को दी। 85 करोड़ रुपए की लागत वाली इस सेवा से मां वैष्णो देवी मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों का सफर आसान बनेगा।
 
खबरों के अनुसार रोपवे की सुविधा शुरू होने से भवन और भैरों मंदिर के बीच यात्रा का समय 1 घंटे से घटकर मात्र 3 मिनट रह जाएगा। श्राइन बोर्ड ने टिकट दर कम रखने का फैसला किया इसलिए यहां रोपवे के लिए 100 रुपए प्रति यात्री देने होंगे।
इस रोपवे की क्षमता 800 यात्री प्रतिघंटा है। रोप वे के लिए कैबिन व कई उपकरण स्विट्जरलैंड से मंगाए गए रोपवे का डिजाइन पश्चिम की तर्ज पर किया गया है।
 
धार्मिक मान्यता है कि मां वैष्णो देवी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा तब तक पूरी नहीं मानी जाती, जब तक श्रद्धालु भैरों घाटी जाकर मंदिर में दर्शन न कर लें, लेकिन वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद अक्सर श्रद्धालु इतने थक जाते हैं कि वे भैरों घाटी की 6600 फीट की खड़ी चढ़ाई पूरी नहीं कर पाते और बिना दर्शन किए ही वापस चले जाते हैं। वैसे वैष्णो देवी भवन से भैरों घाटी की दूरी सिर्फ 3.5 किलोमीटर है लेकिन चढ़ाई अधिक होने से यह सफर कठिन हो जाता था।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, भारतीयों से भरी नाव पलटी, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्या है अमरनाथ हिमलिंग के पिघलने का राज? क्या कहते हैं पर्यावरणविद

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

अयोध्या ​राम मंदिर में नई समस्या! 23 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा

अगला लेख