Hanuman Chalisa

Special Story : जानिए अमेरिका में किस तरह होता है Covid-19 Vaccination

Updated: मंगलवार, 11 मई 2021 (17:04 IST)
हाल में आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के नरसारावपेट शहर में कोरोनावायरस वैक्सीनेशन (Coronavirus Vaccination) सेंटर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लोग जबर्दस्ती सेंटर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस भी बुलाना पड़ी थी। दूसरी ओर, कोविड 19 की पहली लहर में काफी नुकसान उठाने वाले अमेरिका में वैक्सीनेशन काफी 'स्मूथ' तरीके चल रहा है। वहां न तो वैक्सीन की कमी है और न ही वैक्सीनेशन केन्द्रों की।
 
अमेरिका की शेल्बी काउंटी के मेंफिस (टेनिसी) में रह रहे भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर धीरज पुरे ने बताया कि यहां वैक्सीन को लेकर कोई मारामारी नहीं है। चर्च, मेडिकल स्टोर, ग्रोसरी स्टोर हर जगह वैक्सीनेशन की व्यवस्था है। आप चाहे जहां टीकाकरण के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। वैक्सीनेशन केन्द्रों पर कार्यरत कर्मचारियों का व्यवहार भी बहुत सहज और शालीन होता है। 
 
क्या है प्रक्रिया : पुरे बताते हैं कि जिस सेंटर के लिए आपके बुकिंग कराई है, वहां निर्धारित समय पर आप पहुंच जाएं। वहां बहुत ही अच्छी व्यवस्था है। आपको कार में ही बैठे रहना है। सबसे पहले आपको एक फॉर्म दिया जाएगा। ‍इसमें आपको अपना नाम, उम्र, पता भरने के साथ ही यह भी बताना होगा कि आपको एलर्जी या अन्य कोई समस्या तो नहीं है। 
 
जैसे-जैसे आपकी प्रक्रिया पूरी होती जाएगी, आपकी कार भी आगे बढ़ती रहेगी। फिर आपकी बारी आने पर आपको वैक्सीन लगाई जाएगी, इसके बाद आपको बैंडेड लगा दी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद आपको सलाह दी जाएगी कि आप 15 मिनट कार में बैठे रहें। यदि इस दौरान आपको कोई भी तकलीफ हो तो सिर्फ कार का हॉर्न बजा दें। आपको तत्काल अटैंड किया जाएगा। वहां एम्बुलेंस की व्यवस्था भी रहती है। यदि कोई गंभीर स्थिति हो तो व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। 
वे आपको मोटिवेट करते हैं : धीरज पुरे कहते हैं कि वैक्सीन निशुल्क ही लगाई जा रही है। साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर पर मौजूद लोग आपको मोटिवेट भी करते हैं ताकि आप वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीनेशन के बाद वह आपको यह भी कहते हैं कि अपना वैक्सीनेशन कार्ड संभालकर रखें, आपके बहुत काम आएगा। सोसाइटियों में भी लोग एक-दूसरे से वैक्सीनेशन के बारे में जरूर पूछते हैं। 
 
पूरे का मानना है वहां हर व्यक्ति चाहता है कि जल्दी से जल्दी सभी लोगों का टीकाकरण हो और स्थितियां सामान्य हों और अर्थव्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट आए। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में 9 मई तक 11 करोड़ 42 लाख 58 हजार 244 लोगों का टीकाकरण हो चुका है, जो कि वहां की आबादी का 34.4 फीसदी है। टेनिसी में भी लगभग 19 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 
 
वहीं, अमेरिका में अब तक 3 करोड़ 35 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, जबकि 5 लाख 96 हजार 179 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 करोड़ 65 लाख से ज्यादा लोग वहां स्वस्थ हो चुके हैं। 
 
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

अगला लेख