मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Uttar Pradesh tops in Vaccination, Madhya Pradesh at 5th place
Written By
Last Updated : गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (15:27 IST)

Vaccination में उत्तर प्रदेश अव्वल, मध्यप्रदेश 5वें स्थान पर

भारत में सबसे ज्यादा वैक्सीन उत्तर प्रदेश में लगाई गईं। यूपी में 12 करोड़ 23 लाख 62 हजार से ज्यादा वैक्सीन डोज लग चुकी हैं।

Vaccination में उत्तर प्रदेश अव्वल, मध्यप्रदेश 5वें स्थान पर - Uttar Pradesh tops in Vaccination, Madhya Pradesh at 5th place
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) से जारी जंग के बीच भारत ने 100 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन (Vaccine) डोज लगाने उपलब्धि हासिल कर ली। राज्यों में सर्वाधिक टीके उत्तर प्रदेश लगाए गए हैं।
 
भारत में टीकाकरण मुहिम की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। लगभग 9 माह में भारत ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। इस मामले में भारत ने दुनिया की महा‍शक्ति अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। 
राज्यों में सबसे ज्यादा टीके उत्तर प्रदेश में लगाए गए हैं। राज्य में 12 करोड़ 23 लाख 62 हजार 158 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 9 करोड़ 36 लाख 10 हजार 561 डोज के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। 
 
ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल 6 करोड़ 86 लाख 93 हजार 594 डोज के साथ तीसरे स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात 6 करोड़ 77 लाख 81 भारत हजार 319 डोज के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, मध्यप्रदेश पांचवें स्थान पर है। मप्र में अब तक 6 करोड़ 74 लाख 83 हजार 387 डोज लगाए जा चुके हैं। 
इस सूची में बिहार, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश क्रमश: 6ठे, 7वें, 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर हैं। भारत में सबसे ज्यादा कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। इसके बाद कोवैक्सीन का नंबर आता है। इसी तरह सबसे ज्यादा टीके 18 से 44 आयु वर्ग की आबादी को लगे हैं, जबकि सबसे कम टीके 60 साल से ऊपर वाली आबादी को लगे हैं।