Hanuman Chalisa
✕

UPSC Prelims Result 2022 : यूपीएससी की लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 13 हजार से अधिक उम्मीदवार हुए सफल

Updated: बुधवार, 22 जून 2022 (21:14 IST)
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार को लोक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 के परिणाम की घोषणा की जिसके आधार पर 13 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्‍त कर ली है। इस परीक्षा के लिए 11.52 लाख लोगों ने आवेदन किया था और इसमें 13090 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। यूपीएससी ने अपनी वेबसाइट www.upsc.gov.in पर सफल होने वाले उम्मीदवारों की सूची क्रमांक के साथ जारी की है।

आयोग द्वारा तीन चरणों में लोक सेवा परीक्षा का वार्षिक रूप से आयोजन किया जाता है जिसमें प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार शामिल हैं। इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एवं अन्य के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। लोक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन 5 जून 2022 को किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 11.52 लाख लोगों ने आवेदन किया था और इसमें 13090 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। यूपीएससी ने अपनी वेबसाइट www.upsc.gov.in पर सफल होने वाले उम्मीदवारों की सूची क्रमांक के साथ जारी की है। अधिकारी के अनुसार, प्रारंभ में लोक सेवा परीक्षा 2022 के माध्यम से 861 रिक्तियों को भरा जाना था जिसे अब बढ़ाकर 1,022 कर दिया गया है।

आयोग के बयान के अनुसार, परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र-I (डीएएफ-I) में पुन: आवेदन करना है। डीएएफ-I को भरने और जमा करने की तारीखों और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय की जाएगी।

इसमें कहा गया है कि उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के अंक, कटऑफ अंक और उत्‍तर कुंजी, सिविल सेवा परीक्षा, 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने पर अर्थात सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख