shradh paksha
✕

UPSC प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित

Updated: सोमवार, 12 जून 2023 (16:41 IST)
UPSC Prelims Result 2023 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims Result) का 28 मई को आयोजन किया गया था। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी वेबसाइट पर प्रीलिम्स में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम की एक पीडीएफ फाइल अपलोड कर दी है। 
 
उल्लेखनीय है कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का 15 सिंबर 2023 को किया आयोजन जाएगा। प्रा‍रंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे। 
 
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के सफल उम्मीदवारों के क्रमांक, पंजीकरण संख्या और नाम की सूची यूपीएससी की वेबसाइट पर डाली गयी है जिसके अनुसार 14,624 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
 
यूपीएससी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र-आई (डीएएफ- आई) में पुनः आवेदन करना है। डीएएफ-आई को भरने और जमा करने की तारीखों और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा, आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय की जाएगी।
 
उसने कहा कि उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के अंक, कटऑफ अंक और उत्तर कुंजी, सिविल सेवा परीक्षा, 2023 की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने पर अर्थात अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
 
विज्ञप्ति के अनुसार यहां संघ लोक सेवा आयोग के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड स्थित परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास उसका एक सुविधा केन्द्र है। उम्मीदवार, उपर्युक्त परीक्षा के संबंध में अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण इस सुविधा केन्द्र से व्यक्तिगत रूप से या फोन से प्राप्त कर सकते हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख