dharma sangrah
✕

विधानसभा चुनाव परिणामों से पहले मोदी सरकार को बड़ा झटका, मंत्री उपेन्द्र कुशवाह का इस्तीफा

Updated: सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (14:14 IST)
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकारें हैं और यहां हाल ही में विधानसभा चुनाव भी हुए हैं। हालांकि इन राज्यों से जिस तरह की खबरें आ रही हैं, वे भाजपा के लिए अच्छी नहीं हैं। तीनों ही राज्यों में भाजपा को तगड़ा नुकसान होने जा रहा है लेकिन इससे पहले भाजपा को केन्द्र में भी बड़ा झटका लग गया है।


दरअसल, एनडीए सरकार में सहयोगी रहे आरएलएसपी के नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने सोमवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उनकी पार्टी का केन्द्र में एनडीए से भी नाता टूट जाएगा। कुशवाहा बिहार से आते हैं। उन्हें मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार का धुर विरोधी माना जाता है। गौरतलब है कि 11 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है।

हालांकि इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है क्योंकि जिस समय नीतीश कुमार ने राजद छोड़कर बिहार में भाजपा का हाथ थामा था तभी से अटकलें थीं कि कुशवाहा जल्द ही एनडीए से नाता तोड़ लेंगे। रालोसपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के भाजपा के संकेतों के बाद से कुशवाहा नाराज चल रहे थे। रालोसपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में तीन सीटें जीती थीं। बताया जा रहा है कि कुशवाहा के एनडीए से अलग होने के बाद बिहार में नए राजनीतिक समीकरण बनेंगे। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में आरएलएसपी का कांग्रेस और लालू यादव के राष्ट्रीय जनता दल से गठजोड़ हो सकता है। कुशवाहा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दा उठाकर जनता का ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख