dharma sangrah

उपेंद्र कुशवाहा देंगे मोदी सरकार से इस्‍तीफा, सीट बंटवारे से हैं नाराज, रणनीति का करेंगे खुलासा

Updated: सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (12:41 IST)
नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे में आरएलएसपी को तरजीह नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे केंद्र सरकार में मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज नरेंद्र मोदी सरकार से इस्तीफा देंगे। बिहार में सीट बंटवारे पर कुशवाहा काफी समय से बीजेपी से नाराज चल रहे थे। वे राज्य में ज्यादा सीटों पर दावेदारी कर रहे थे लेकिन बीजेपी ने उनकी मांग को तवज्जो नहीं दी थी।


इससे पहले कुशवाहा के एनडीए बैठक में नहीं जाने की खबरें थीं। हालांकि सूत्रों ने दावा किया था कि कुशवाहा को इस बैठक में बुलाया ही नहीं गया है। कुशवाहा ने दोपहर में संवाददाता सम्‍मेलन बुलाया है। माना जा रहा है कि वे इसमें अपनी अगली रणनीति का खुलासा कर सकते हैं। अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि कुशवाहा अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) का शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल में विलय कर सकते हैं।

इस बीच खबर यह भी आ रही है कि कुशवाहा की पार्टी के कई नेता जेडीयू के सपंर्क में हैं और वे सोमवार को ही पटना में अपनी रणनीति का ऐलान कर सकते हैं। इस तरह बिहार की सियासत में अब नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कुशवाहा अभी केंद्र में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री हैं और काफी समय से नाराज चल रहे हैं।

कुशवाहा सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर पीएम मोदी से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन उन्‍हें समय नहीं दिया गया। कुशवाहा की पार्टी ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार में नीतीश कुमार सरकार की तीखी आलोचना की थी।

इसके बाद आरएलएसपी के एक नेता ने कहा था, एनडीए में आरएलएसपी के होने का अर्थ बीजेपी और एलजेपी से गठबंधन था। नीतीश कुमार की जेडीयू के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है। वह पिछले साल गठबंधन में शामिल हुए हैं, जबकि हम 2014 से ही एनडीए का हिस्सा हैं। शनिवार को कुशवाहा ने भी उपवास के बहाने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर सियासी हमला बोला था।

औरंगाबाद के देवकुंड में केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन मुहैया नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए कुशवाहा ने कहा, राजनीति अपनी जगह है लेकिन शिक्षा के नाम पर राजनीति सही नहीं है। औरंगाबाद और नवादा के लिए केंद्र सरकार के भेजे प्रस्ताव के बावजूद बिहार सरकार ने केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई वरना आज इन विद्यालयों में भी पढ़ाई शुरू हो जाती।

बिहार में यादवों का आरजेडी का कोर वोटर माना जाता है। राज्य में यादवों की आबादी करीब 15 फीसदी है। वहीं आरजेडी को मुसलमानों का भी भरपूर समर्थन मिलता है। बिहार में मुस्लिमों की आबादी भी 15 फीसदी से ज्यादा है। कुशवाहा कोइरी समाज से आते हैं और बिहार की आबादी में कोइरी आबादी 3 फीसदी है। कुशवाहा बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विरोधी भी माने जाते हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख