Hanuman Chalisa

यूपी निकाय चुनाव परिणाम... (लाइव)

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (11:00 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। इन चुनावों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू चलता नजर आ रहा है। चुनाव परिणामों से जुड़ी हर जानकारी...

नगर निगम : 
कुल : 16, भाजपा : 14, बसपा : 02
नगर पालिका : 
कुल : 198, भाजपा : 101, बसपा, 34, सपा, 36, कांग्रेस 3 और अन्य 37

उत्तर प्रदेश के विजयी महापौर प्रत्याशी
* कानपुर नगर: प्रमिला पांडेय (भाजपा)
* वाराणसी: मृदुला जयसवाल (भाजपा)
* इलाहाबाद: अभिलाषा गुप्ता नंदी (भाजपा)
* गोरखपुर: सीताराम जायसवाल (भाजपा)
* लखनऊ: संयुक्ता भाटिया (भाजपा) 
* मथुरा: वृंदावन: डॉ मुकेश आर्य (भाजपा)
* फिरोजाबाद: नूतन राठौर (भाजपा)
* गाजियाबाद: आशा शर्मा (भाजपा)
* सहारनपुर: संजीव वालिया (भाजपा)
* मेरठ: सुनीता वर्मा (बसपा)
* बरेली: उमेश गौतम (भाजपा)
* मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल (भाजपा)
* अलीगढ़: फुरकान (बसपा) 
* अयोध्या: ऋषिकेश उपाध्याय (बसपा)
 
* मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में भाजपा की जीत के लिए मतदाताओं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त किया। योगी ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई भी दी।
* गोरखपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा के सीताराम जायसवाल ने सपा के राहुल गुप्ता को 75,823 मतो से हराया।  
* अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का परचम लहराया है। पार्टी ने न सिर्फ महापौर पद पर कब्जा किया बल्कि आधे से भी ज्यादा वार्डों में भी जीत हासिल की। 
* राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार के गठन के बाद अस्तित्व में आई इस सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार किन्नर गुलशन बिंदु ने भाजपा के रिषीकेश उपाध्याय को कड़ी चुनौती दी। हालांकि उपाध्याय 3595 वोट से जीत हासिल करने में सफल रहे। भाजपा प्रत्याशी को 44628 वोट मिले जबकि सपा को 41037 मत प्राप्त हुए। 
* यूपी सरकार के प्रवक्ता और मंत्री‍ सिद्धार्थनाथसिंह ने कहा कि राज्य निकाय चुनाव के परिणाम 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अच्छे संकेत हैं। 
* मथुरा में भाजपा के मुकेश आर्य ने जीत दर्ज की। 
* सहारनपुर नगर निगम सीट से भाजपा के संजीव वालिया जीते। 
* फिरोजाबाद में भाजपा की नूतन राठौर ने चुनाव जीता।
* अलीगढ़ में बसपा जीती
* अमेठी के गौरीगंज में कांग्रेस चौथे नंबर पर।
* मथुरा में भाजपा आगे। 
* मथुरा के एक वार्ड में मुकाबला बराबरी पर, लॉटरी से होगा फैसला। 
* वाराणसी में सपा के दो और कांग्रेस का एक पार्षद चुनाव जीता।  
* अयोध्या के वृहस्पति कुंड वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार हरिराम खजांची एक वोट से जीते।
* इलाहाबाद में भाजपा को बड़ा झटका, अभिलाषा गुप्ता पीछे। बसपा के रमेश केसरवानी आगे। 
* मेरठ में भाजपा उम्मीदार फिर आगे। 
* आगरा में बसपा प्रत्याशी ने बनाई बढ़त।  
* कैराना नगर पालिका में सपा ने बनाई बढ़त। 
* मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह ने बढ़त बनाई।
* वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, मथुरा, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मेरठ आदि सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे। 
* झांसी, अलीगढ़, फिरोजाबाद और सहारनपुर में बसपा आगे। 
* यूपी निकाय चुनावों में भाजपा 12 सीटों पर आगे, बसपा ने बनाई 4 सीटों पर बढ़त। 
* मथुरा में फिर आगे, झांसी में बसपा प्रत्याशी ने बनाई बढ़त। 
* सहारनपुर में बसपा भाजपा से आगे निकली। 
* भाजपा को 13 पर बढ़त, सपा, बसपा और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे। 
* मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी मोहनसिंह आगे। 
* आगरा में भाजपा के नवीन जैन आगे। 
* फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी को बढ़त। 
* झांसी और अलीगढ़ में भाजपा आगे चल रही है। 
* वाराणसी में भाजपा को बढ़त। मोदी का संसदीय क्षेत्र है वाराणसी। 
* अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी आगे। 
* शुरुआती रुझानों में सहारनपुर में भाजपा को बढ़त। 
* लखनऊ और मेरठ में भी भाजपा को बढ़त। 
* गोरखपुर में भी भाजपा के सीताराम को बढ़त। 
* पहला रुझान भाजपा के पक्ष में, गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी आशा शर्मा आगे।
* वर्ष 2012 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश के 12 में से 10 नगर निगमों में भाजपा के ही मेयर चुने गए थे। 
* ईवीएम मतगणना कक्ष में नहीं पहुंची, कानपुर में मतगणना शुरू होने में देरी। 
* 16 नगर निगमों के महापौर का फैसला होगा आज। 
* 198 नगर पालिका परिषद और 439 नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम भी आज।
* नगर निगमों में जहां करीब 41.26 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, वहीं पालिका परिषद में 58 प्रतिशत और नगर पंचायतों में 68.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
* उत्तरप्रदेश निकाय चुनाव के लिए तीन चरणों में हुआ था मतदान। 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर में, 'ज़मीन टुकड़ा अधिनियम' सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश

'राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों को PM आवास क्यों ले जा रहे थे?' CJP प्रदर्शन के बीच कंगना रनौत का बड़ा हमला

हिंदुस्तान कमाल है, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और पूरे भारत ने Zomato-Swiggy के ज़रिए छात्रों तक सिर्फ खाना नहीं, हौसला भी पहुंचाया, सलाम है आपको!

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

5,000 किलोमीटर की फ्लाइटों पर ईयू का उत्सर्जन शुल्क

अगला लेख