ramcharitmanas
✕

UP BJP की जंबो प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह भी शामिल

Updated: सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 (20:32 IST)
उत्तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश कार्यसमिति के 548 सदस्यों की सूची जारी की है। वर्ष 2021 में विधानसभा चुनाव से पहले घोषित प्रदेश कार्यसमिति में 343 सदस्य थे। इस बार कार्यसमिति का आकार बढ़ाया गया है। बीजेपी ने इसके साथ ही 30 स्थायी आमंत्रित सदस्यों और 134 विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की है। इस तरह प्रदेश कार्यसमिति और दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल टीम में 712 सदस्य शामिल हैं।
 
नई सूची में स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल करने के बाद कुल संख्या 712 तक पहुंच गई है। स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रमुख नेताओं के नाम शामिल बताए गए हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, 2021 में प्रदेश कार्यसमिति में 343 सदस्य थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 548 हो गई है। यानी कार्यसमिति में 205 सदस्यों की बढ़ोतरी हुई है।
 

राजनाथ सिंह भी शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल 30 प्रमुख नेताओं को स्थान दिया गया है। इस सूची में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी शामिल हैं। संगठन से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारियों में रेखा वर्मा, तारिक मंसूर, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, भोला सिंह, संगीता यादव, अमरपाल मौर्य और कुंवर बासित अली को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। 
 
केंद्रीय मंत्रियों में हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद, एसपी सिंह बघेल और कीर्तिवर्धन सिंह के नाम सूची में दर्ज हैं। वरिष्ठ नेताओं तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में मुरली मनोहर जोशी, ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मीकान्त वाजपेयी, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति और मुख्तार अब्बास नकवी को समिति में शामिल किया गया है।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

पीएम मोदी ने महिला से कहा- थैंक्यू तो योगी जी को बोलो...

अखिलेश जी! विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं : CM योगी

मनोज जरांगे के 500 करोड़ के आरोप के बाद BJP-शिवसेना में सीधी जंग, क्या भाजपा सच में एकनाथ शिंदे को 'खत्म' करना चाहती है?

Railway Ticket Insurance : टिकट के साथ बीमा लिया तो नकद भुगतान नहीं चलेगा, जानें नया नियम

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

अगला लेख