Daily Horoscope
✕

चौदह दिन की हिरासत में केंद्रीय मंत्री का पुत्र

Updated: रविवार, 1 अप्रैल 2018 (17:23 IST)
भागलपुर। बिहार में भागलपुर की एक अदालत ने नाथनगर उपद्रव मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


भागलपुर के प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एआर उपाध्याय के समक्ष यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाश्वत को पेश किया गया। इसके बाद शाश्वत को चौदह दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने का आदेश दिया गया।

आरोप के अनुसार शाश्वत समेत नौ लोगों पर भागलपुर जिले के नाथनगर बाजार में पिछले 17 मार्च को प्रतिपदा नववर्ष के मौके पर निकले गए जुलूस के दौरान उपद्रव किए जाने से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस की ओर से दाखिल की गई अर्जी के बाद 24 मार्च को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एके श्रीवास्तव की अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

वारंट जारी होने के बाद से शाश्वत फरार चल रहे थे। इस मामले में शाश्वत की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत की याचिका को कल ही अदालत ने खारिज कर दी थी। जमानत अर्जी खारिज होने के बाद शाश्वत ने कल देर रात राजधानी पटना के हनुमान मंदिर के निकट पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। (वार्ता)

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख