kalsarpa dosh calculator
✕

भारत में गरीबी हुई कम, इन क्षेत्रों में हुई उल्लेखनीय प्रगति, UNFPA ने की जमकर तारीफ

Updated: बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (18:36 IST)
Poverty has decreased in India : संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष भारत के साथ साझेदारी के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस बीच UNFPA की कार्यकारी निदेशक नतालिया कानेम भारत की 3 दिवसीय यात्रा पर हैं। कानेम ने कहा, भारत में गरीबी की स्थिति में काफी कमी आई है। उन्‍होंने कहा कि देश ने गरीबी कम करने, विद्युतीकरण का विस्तार करने, स्वच्छ पानी और स्वच्छता तक पहुंच में सुधार करने में उल्लेखनीय प्रगति की है।
ALSO READ: मालदीव कभी भारत की सुरक्षा को कमजोर नहीं करेगा, चीन को लेकर मुइज्जू का बड़ा बयान
खबरों के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की कार्यकारी निदेशक नतालिया कानेम भारत की 3 दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की। भारत के विकास पर कानेम ने कहा, जब मैं पीछे मुड़कर गरीबी की स्थिति को देखती हूं तो पता चलता है कि इसमें काफी कमी आई है।
 
उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र के लिए इन उपलब्धियों में एक प्रमुख भागीदार होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा, भारत में प्रगति की गति और तेजी रोमांचक है। देश को सकारात्मक परिवर्तन के प्रमुख उदाहरण के रूप में देखना प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा, भारत की महत्वाकांक्षा यह सुनिश्चित करने की है कि हर किसी का विकास हो। वास्तव में यह शानदार है।
ALSO READ: हिन्दुस्तान में गरीबी होगी खत्म, महिला के खाते में आएंगे 1 लाख रुपए, राजस्थान में बोले राहुल गांधी
यूएनएफपीए की कार्यकारी निदेशक नतालिया कानेम ने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि भारत में बाल विवाह में कमी आई है। पिछले 50 सालों में यह आधे से कम हो गया है। भारत के वैश्विक नेतृत्व के बारे में कानेम ने कहा, भारत न केवल एक आर्थिक महाशक्ति है, बल्कि सतत विकास लक्ष्यों पर भी ध्यान केंद्रित करता है। 
ALSO READ: फर्रुखाबाद की घटना पर प्रियंका गांधी बोलीं, क्या अब दलित, पिछड़े, ​गरीब न्याय की आशा छोड़ दें
उन्होंने कहा, डिजिटल सेवाओं में भारत का नवाचार दूरदराज के इलाकों में महिलाओं के लिए जीवन को आसान बना रहा है। UNFPA की कार्यकारी निदेशक कनेम ने 30 वर्षों से अधिक समय तक भारत का दौरा किया है। अपनी यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कनेम ने कहा, मैं अपनी समर्पित टीम के साथ जश्न मनाने के लिए यहां आई हूं।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख