Daily Horoscope
✕

अब बच्चों के लिए बनेगा 'बाल आधार' कार्ड

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (07:56 IST)
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने कहा कि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बगैर बॉयोमैट्रिक वाला नीले रंग का 'बाल आधार' कार्ड जारी किया जाएगा।
 
यूआईडीएआई ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए कहा कि पांच वर्ष पूर्ण होने पर बॉयोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य होगा और यदि सात वर्ष की आयु पूर्ण से होने से पहले ऐसा नहीं किया जाएगा तो आधार कार्ड निलंबित हो जाएगा। इसको लेकर यूआईडीएआई ने एक इंफोग्राफिक जारी किया है जिसमें नीले रंग का आधार कार्ड दर्शाया गया है।
 
पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार पंजीयन के लिए माता-पिता में किसी एक का आधार कार्ड लगाना होता है। उनका बॉयोमैट्रिक रिकॉर्ड नहीं किया जाता है और उसका सिर्फ फोटा लिया जाता है। इस तरह के मामले में बच्चे का आधार उसके माता-पिता के आधार से जुड़ा होता है। जब बच्चा पांच वर्ष का हो जाता है तब उसका बॉयोमैट्रिक सत्यापन पूरा किया जाता है। पंद्रह साल की आयु पूर्ण होने पर भी बॉयोमैट्रिक अपडेट किया जाता है। 
 
यदि बच्चे की उम्र पांच वर्ष से अधिक है तो पंजीयन फॉर्म के साथ जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल से जारी पहचान पत्र लगाना अनिवार्य है। (वार्ता) 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख