dharma sangrah
✕

Covid-19 : UGC-NET परीक्षा स्थगित, 24 सितम्बर से शुरू होगी परीक्षा

Updated: सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (20:39 IST)
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय की परीक्षा एजेंसी ने सोमवार को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) स्थगित कर दी क्योंकि इसकी तिथियां भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) परीक्षा से टकरा रही थीं। नेट परीक्षा 16 सितम्बर से 25 सितम्बर तक आयोजित होने वाली थी। अब यह 24 सितम्बर से आयोजित होगी।
 
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की वरिष्ठ निदेशक साधना पाराशर ने कहा, ‘राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी आईसीएआर परीक्षा 16, 17, 22 और 23 सितम्बर को आयोजित करेगी। इसके मद्देनजर यूजीसी-नेट 2020 परीक्षा 24 सितम्बर से आयोजित होगी।’
 
उन्होंने कहा, ‘ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ साझा उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं के थे और कुछ अनुरोध भी प्राप्त हुए थे। विषयवार और पाली-वार विवरण वाला सटीक कार्यक्रम बाद में अपलोड किया जाएगा।’
 
जून 2020 परीक्षा को अन्य विभिन्न परीक्षाओं के साथ कोविड-19 महामारी और उसके चलते होने वाले लॉकडाउन के मद्देनजर स्थगित करना पड़ा था। विभिन्न परीक्षाओं के लिए नया कार्यक्रम एनटीए द्वारा अगस्त के आखिर सप्ताह में जारी किया गया था। (भाषा) 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख