dharma sangrah
✕

उद्धव ठाकरे ने NDA को बताया 'अमीबा', बोले- इसका कोई शेप नहीं, घमंडी है यह गठबंधन

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2023 (21:10 IST)
Uddhav Thackeray targeted the NDA : शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तुलना 'अमीबा' से करते हुए कहा कि भाजपा नीत इस गठबंधन का कोई निश्चित आकार नहीं है। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को घमंडिया और इंडियन मुजाहिदीन बताने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए ठाकरे ने कहा कि राजग को घम-राजग (घमंडी राजग) कहा जाना चाहिए।
 
महाराष्ट्र के हिंगोली में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव से यह स्पष्ट करने की भी मांग की कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं या भारतीय जनता पार्टी का।
 
ठाकरे ने कहा, इंडिया गठबंधन में राष्ट्रवादी दल हैं जो देश में लोकतंत्र की रक्षा करना चाहते हैं, लेकिन राजग के अधिकतर दलों में गद्दार और ऐसे लोग हैं जो अन्य दलों को तोड़कर सहयोगी के रूप में भाजपा के साथ हो गए हैं। उन्होंने कहा, वर्तमान राजग अमीबा की तरह है जिसका कोई निश्चित आकार नहीं होता। इंडिया गठबंधन भाजपा को हराएगा।
 
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने बीआरएस प्रमुख राव से यह तय करने को कहा कि वह देश की खातिर लड़ रहे हैं या भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की चुनावी राजनीति में कदम रखने की बीआरएस की चेष्टा का जिक्र करते हुए कहा, यदि आप देश के साथ हैं तो आप इंडिया गठबंधन से जुड़ जाइए या फिर खुलेआम भाजपा के साथ हाथ मिलाने की घोषणा कीजिए। मतों को मत बांटिए।
 
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि बीआरएस को पहले अपना आंगन ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए जो अच्छी स्थिति में नहीं है। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा करने के लिए इंडिया गठबंधन से जुड़ने की अपील की। ठाकरे ने कहा, विपक्षी गठबंधन प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नहीं, बल्कि देश की खातिर एकजुट हुआ है।
 
‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होगी। ठाकरे 31 अगस्त को इसके नेताओं को भोज देंगे। ठाकरे ने अहमदाबाद में आगामी विश्व कप में भारत-पाकिस्तान क्रिक्रेट मैच होने देने को लेकर भी भाजपा सरकार की आलोचना की। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनका पूर्व सहयोगी दल आया राम, गया राम (दलबदलुओं) की पार्टी है।
 
उन्होंने आरोप लगाया, मुझे भाजपा कार्यकर्ताओं पर दया आती है जिन्होंने पार्टी को सत्ता में लाने के लिए अनथक काम किया। यह कहा जा रहा था कि यह डबल इंजन सरकार है और अब अजित पवार का तीसरा इंजन भी जुड़ गया है। मुझे आश्चर्य होता है कि और कितने इंजन जोड़े जाएंगे। क्या यह एक मालवाहक ट्रेन है?
 
ठाकरे ने कहा, राकांपा नेता हसन मुशरिफ के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद ऐसा लगता है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके घर का रास्ता ही भूल गया। वह मुशरिफ के खिलाफ ईडी की जांच का जिक्र कर रहे थे। पिछले महीने अजित पवार और मुशरिफ सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ अन्य विधायक महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल हो गए थे। अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
 
ठाकरे ने एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार के ‘शासन आपल्या डारी (सरकार आपके द्वार) कार्यक्रम का उपहास उड़ाते हुए कहा कि यह कुछ नहीं, बल्कि एक झूठ है। सरकारी योजनाओं को आम लोगों के द्वार तक ले जाने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया था।
 
ठाकरे ने कहा, बेमौसम बारिश के कारण अपनी फसलों का नुकसान झेल चुके किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है और अब वे सूखे का सामना कर रहे हैं। एक नौकरशाह ने मराठवाड़ा में किसानों की स्थिति पर सर्वेक्षण किया था और रिपोर्ट देकर सिफारिश की थी कि हर किसान को 25000 रुपए मुआवजा दिया जाए, लेकिन उस नौकरशाह को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए मजबूर किया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

अगला लेख