biodatamaker

उद्धव ठाकरे का शिंदे पर निशाना, कहा- चोर को सबक सिखाने की जरूरत

Updated: शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (16:43 IST)
मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए अपने समर्थकों से कहा कि पार्टी का 'धनुष-बाण' चिह्न चुरा लिया गया है और चोर को सबक सिखाने की जरूरत है। उद्धव पार्टी के नेताओं के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करने से पहले यहां बांद्रा स्थित अपने आवास 'मातोश्री' के बाहर समर्थकों को संबोधित कर रहे थे।
 
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 'शिवसेना' नाम और 'धनुष-बाण' चिह्न शिंदे नीत खेमे को आवंटित कर दिया। यह पहला मौका है, जब ठाकरे परिवार ने पार्टी पर अपना नियंत्रण खो दिया है जिसकी स्थापना बाल ठाकरे ने 1966 में की थी।
 
उद्धव ने कहा कि धनुष-बाण (चिह्न) चुरा लिया गया है और चोर को सबक सिखाने की जरूरत है। वे पकड़े गए हैं। मैं चोर को धनुष-बाण के साथ मैदान में आने की चुनौती देता हूं और हम इसका मुकाबला मशाल से करेंगे। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने पिछले साल उद्धव नीत खेमे को 'मशाल' चिह्न आवंटित किया गया था।
 
काफी संख्या में उद्धव के समर्थक 'मातोश्री' के बाहर एकत्र हुए और शिंदे के विरोध में तथा अपने नेता (उद्धव के) समर्थन में नारे लगाए। एक सूत्र ने बताया कि उद्धव ने अपनी पार्टी के नेताओं से राज्य का दौरा करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने को कहा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

अखिलेश ने शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान, राजभर का तंज— इन्हें तो चाचा पर भी भरोसा नहीं!

Yogi Govt Green Mobility: नोएडा ई-बस डिपो की शानदार सफलता, 7 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर!

मोहन कैबिनेट ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

अगला लेख