Hanuman Chalisa

बागियों पर बोले उद्धव ठाकरे, शिवसेना UBT में किसी गद्दार को नहीं मिलेगा काम

Updated: रविवार, 6 अक्टूबर 2024 (00:56 IST)
Maharashtra News : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि किसी भी ‘गद्दार’ को पार्टी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, क्योंकि डेढ़ महीने में वे ‘बेरोजगार’ हो जाएंगे। उन्होंने यह बात नवंबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के संदर्भ में कही।
 
एकनाथ शिंदे ने ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के खिलाफ विद्रोह कर दिया जिसके कारण जून 2022 में शिवसेना का विभाजन हो गया तथा राज्य में सत्तारूढ़ महाविकास आघाडी सरकार गिर गई थी। तब से ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) नियमित रूप से शिंदे और उनके विद्रोहियों के समूह को गद्दार कहते रहे हैं।
ALSO READ: Maharashtra : उद्धव ठाकरे का बड़ा खुलासा, विपक्षी खेमे में सेंध लगाएंगे भाजपा नेता, अमित शाह ने दिए निर्देश
अपनी पार्टी द्वारा आयोजित एक रोजगार मेले को संबोधित करते हुए ठाकरे ने दावा किया कि राज्य के लोग विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को उसकी जगह दिखाएंगे। ठाकरे ने कहा, डेढ़ महीने बाद ये गद्दार (पार्टी से बगावत करने वाले विधायक, सांसद) हमारे पास नौकरी मांगने आएंगे, क्योंकि उनके पास रोजगार नहीं होगा। मैं चुनाव के बाद किसी गद्दार को नौकरी नहीं देने वाला।
ALSO READ: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे
शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने के बाद राज्य के संसाधनों की लूट का हिसाब लेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महाराष्ट्र यात्रा की पृष्ठभूमि में ठाकरे ने कहा कि जब भी मोदी किसी परियोजना की आधारशिला रखते हैं तो वह कभी पूरी नहीं होती।
ALSO READ: महाराष्ट्र : CM शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, शिवाजी का नाम लेते हैं, अनुसरण औरंगजेब का करते हैं
ठाकरे ने दावा किया कि राज्य में अस्थिरता के कारण 2022 में उनकी सरकार गिरने के बाद से महाराष्ट्र में कोई बड़ी परियोजना शुरू नहीं हुई है। उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी (भाजपा) पर हिंदुत्व को लेकर कटाक्ष भी किया और कहा कि हमारा हिंदुत्व है जो रसोई गैस जलाने में मदद करता है, जबकि भाजपा का हिंदुत्व घर जलाने में मदद करता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: iPhone 18 Pro, Foldable iPhone, Apple Watch और AirPods पर बड़े ऐलान

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख