Hanuman Chalisa

सत्‍ता में आए तो रद्द कर देंगे धारावी झुग्गी पुनर्विकास निविदा : उद्धव ठाकरे

Updated: शनिवार, 20 जुलाई 2024 (15:21 IST)
Uddhav Thackeray's statement on Dharavi slum : शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सत्ता में आती है तो उद्योगपति गौतम अडाणी की कंपनी को दी गई धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना की निविदा रद्द कर दी जाएगी।
ALSO READ: Maharashtra : CM शिंदे और विधायकों के मामले पर विचार करेगा Supreme court, उद्धव ठाकरे गुट ने दायर की है याचिका
ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि धारावी के निवासियों और उनके व्यवसायों को उजाड़ा न जाए। उन्होंने कहा कि वहां रहने वाले लोगों को इलाके में ही 500 वर्ग फुट के घर दिए जाने चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, सत्ता में आने के बाद हम धारावी झुग्गी बस्ती पुनर्विकास परियोजना की निविदा को रद्द कर देंगे। सरकार को जवाब देना चाहिए कि इसे अभी क्यों नहीं रद्द किया जाना चाहिए। हम मुंबई को अडाणी नगर नहीं बनने देंगे।
ALSO READ: उद्धव ठाकरे ने भाजपा से सुलह की अटकलों पर लगाया विराम, दिया यह बयान...
ठाकरे ने दावा किया कि दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में से एक धारावी के पुनर्विकास की परियोजना में अडाणी समूह को ऐसी अतिरिक्त रियायतें दी गई हैं, जो अनुबंध में निर्दिष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा, हम अतिरिक्त रियायतें नहीं देंगे। हम यह देखेंगे कि धारावी के निवासियों के लिए क्या अच्छा है और अगर जरूरत पड़ी तो हम एक नई निविदा जारी करेंगे।
 
शिवसेना (यूबीटी) विपक्षी महा विकास आघाडी का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) भी शामिल हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने की संभावना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख