Daily Horoscope
✕

मुझे जेल में डाल दो, मैं 'आपसे' नहीं डरता : उद्धव ठाकरे

Updated: शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (23:47 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके रिश्तेदार पर कार्रवाई किए जाने के कई दिन बाद शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कहा कि अगर भाजपा सत्ता चाहती है तो वह जेल जाने को तैयार हैं लेकिन उनके परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।

विधान मंडल के बजट सत्र के अंतिम दिन ठाकरे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी में आपातकाल की घोषणा करने का साहस था लेकिन भाजपा ने अघोषित आपातकाल लगाया है।

ठाकरे ने शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे से कहा कि वह पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस सरकार के दौरान मेट्रो रेल परियोजना के लागत प्रस्ताव में 10,269 करोड़ की वृद्धि की जांच कराएं। उन्होंने शिवसेना नियंत्रित बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में भ्रष्टाचार के आरोपों का भी खंडन किया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस सप्ताह धन शोधन के एक मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार श्रीधर माधव पाटनकर की एक कंपनी की 6.45 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की थी।

ठाकरे ने सदन में कहा, मैं आपको (भाजपा) को सभी के सामने कह रहा हूं। आपको सत्ता चाहिए, सही है न? पेन ड्राइव एकत्र (भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा कथित सबूत पेन ड्राइव में जमा करने की ओर इशारा करते हुए) करने मत जाएं। इसकी बिक्री बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा, जो चीज आप अभी कर रहे हैं, मेरे परिवार के सदस्यों की मानहानि करना, उनकी संपत्ति जब्त करना, ऐसी कार्रवाई से मैं नहीं डरता। उन्होंने कहा, मैं आपके परिवार के सदस्यों की मानहानि नहीं करूंगा, मैं आपके साथ आऊंगा। जेल में डाल दें मुझे।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख