sawan somwar

उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा 'चौकीदार चोर है'...

Updated: मंगलवार, 25 दिसंबर 2018 (09:01 IST)
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अपनी सहयोगी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष हमला करने के लिए ‘चौकीदार चोर है’ के नारे का इस्तेमाल किया। विपक्षी पार्टी कांग्रेस राफेल सौदे के संदर्भ में प्रधानमंत्री के लिए यह नारा इस्तेमाल करती रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फ्रांस के साथ 58000 करोड़ रुपए के राफेल सौदे व उसके ऑफसेट अनुबंध देने में अनियिमतताओं और पक्षपात का दावा करने के लिए ‘चौकीदार चोर है’ का नारा बार-बार बोला है और मोदी पर निशाना साधा है।

सोलापुर जिले में इस मंदिर नगरी में एक रैली में ठाकरे ने एक घटना का उल्लेख करते हुए अलग संदर्भ में इस नारे का इस्तेमाल किया। ठाकरे ने कहा कि राज्य के एक दौरे के दौरान एक किसान ने कीट संक्रमित नींबू का पौधा दिखाया।

यह पौधा कीटनाशक बनाने के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन यह खुद ही कीट के हमले के गिरफ्त में आ गया था। किसान ने मुझसे कहा कि जीवन में पहली बार उसने नींबू के पौधे को संक्रमित होते देखा है जबकि इसके पौधे कीटनाशक बनाने के लिए तैयार किए जाते रहे हैं। मैंने उससे कहा कि अब दिन बदल गए हैं। चौकीदार ही चोर बन गए हैं।

उन्होंने मराठी में बोलते हुए ‘पाहरेकरी’ शब्द का उपयोग किया जिसका अर्थ चौकीदार भी होता है। ठाकरे का राजनीतिक दल शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा के साथ सरकार में शामिल है। ठाकरे ने वैसे तो किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके बयान का महत्व किसी से छिपा नहीं है।

राफेल सौदे के मसले को उठाते हुए उन्‍होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट एक ऐसी कंपनी के पास है जिसे कोई अनुभव नहीं। मोदी सरकार ने जवानों की वेतन वृद्धि से इंकार किया, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद राफेल विमान सौदे पर आगे बढ़ रही है।

आगे उद्धव ने कहा कि भाजपा सीधे तौर पर राफेल डील में शामिल है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसानों की आय दुगुनी होगी, लेकिन अब चुनाव आने वाला है और किसानों की आय नहीं बढ़ी है। दरअसल, वह एक चुनावी जुमला था। प्रधानमंत्री के पास दूसरे देश में जाकर चेहरा चमकाने का वक्त है, लेकिन उनके पास महाराष्ट्र के किसानों के पास जाने का समय नहीं। राम मंदिर के मुद्दे पर ठाकरे ने कहा कि जद (यू) के नीतीश कुमार और लोजपा के रामविलास पासवान को हिन्दुत्व और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर अपना रुख घोषित करना चाहिए।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख