ramcharitmanas
✕

भगवान राम के नाम पर कोई जुमला नहीं, ठाकरे ने भाजपा को चेताया

Updated: मंगलवार, 25 दिसंबर 2018 (00:39 IST)
पंढरपुर (महाराष्ट्र)। शिवसेना ने सोमवार को भाजपा से कहा कि वह राम मंदिर मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करे और संसद में इस पर चर्चा करे। पार्टी ने राफेल सौदे को लेकर भी अपने गठबंधन सहयोगी पर निशाना साधा।
 
 
भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी भगवान राम या अन्य किसी भी हिन्दू देवी-देवताओं के नाम पर कोई 'जुमला' नहीं चलने देगी। उन्होंने इस पर जोर दिया कि सत्ता में आने वाले अब कुंभकर्ण की भांति सो रहे हैं।
 
सोलापुर की तीर्थ नगरी में लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भाजपा के सहयोगियों से कहा कि वह राम मंदिर के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करें। ठाकरे पिछले ही महीने उत्तरप्रदेश के फैजाबाद स्थित अयोध्या गए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि मैं भाजपा से एक बात कहना चाहता हूं कि हम 'अच्छे दिन' और प्रत्येक व्यक्ति को 15 लाख रुपए के जुमले पर आपको माफ कर सकते हैं लेकिन अगर आप हमारी आस्था और भगवान के नाम पर एक और जुमला दिया, तो हम आपको माफ नहीं करेंगे। हम भगवान राम और अन्य किसी भी हिन्दू देवी-देवता के नाम पर आपको कोई झूठा वादा नहीं करने देंगे तथा महाराष्ट्र में शिवसेना उन जुमलों का पर्दाफाश करेगी। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख