Daily Horoscope
✕

उद्धव का भाजपा से सवाल, नोटबंदी तत्काल हुई, राममंदिर क्यों नहीं

Updated: रविवार, 15 जुलाई 2018 (07:41 IST)
पुणे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सवाल किया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए उस तरह से तत्काल निर्णय क्यों नहीं करती जिस तरह से उसने नोटबंदी के मामले में किया था। 
 
ठाकरे ने पार्टी नेताओं की एक बैठक के बाद कहा, 'वे (भाजपा) चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण , समान नागरिक संहिता और जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने की बात करते हैं लेकिन किस चुनाव में 2019 या 2050, वे यह नहीं बताते।'
 
ठाकरे ने कहा कि आपने (भाजपा सरकार) जिस तरह से नोटबंदी का तत्काल निर्णय किया, आप राम मंदिर निर्माण का भी तत्काल निर्णय कर सकते हैं क्योंकि आपके पास बहुमत है। उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा का एजेंडा विकास था लेकिन अब उसका स्थान राम मंदिर मुद्दे ने ले लिया है। 

उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक में कहा कि चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कदम उठा लिए जाएंगे। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी. शेखरजी ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए बताया कि यह मीटिंग भाजपा के तेलंगाना राज्य के कार्यालय में हुई थी। हालांकि बाद में इसका खंडन भी आ गया।
 
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से गत वर्ष घोषित ऋण माफी का लाभ किसानों तक नहीं पहुंचा।  

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख