dharma sangrah
✕

कुलगाम में दो आतंकी ढेर, एक जवान ने आत्‍महत्‍या की

Updated: शनिवार, 12 जनवरी 2019 (19:12 IST)
जम्‍मू। कुलगाम के काटापोरा-यारीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी बीच, सेना के जवानों की तीन आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के डिस्ट्रिक्ट कमांडर सहित तीन आतंकियों के घिरे होने की जानकारी है।  वहीं सूत्रों की मानें तो दो आंतकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। एनकाउंटर के दौरान कुलगाम में सभी इंटरनेट सेवाएं बंद करा दी गई हैं।
 
अधिकारियों के मुताबिक, आतंकियों की ओर से अभी भी गोलियां बरसाई जा रही हैं, जिससे लगता था कि एक दो आतंकी अभी जिंदा हैं। उनका कहना था कि उन्‍हें भी जल्‍द ढेर कर दिया जाएगा।
 
जवान ने की आत्‍महत्‍या : कश्मीर के कुलगाम जिले में ही सेना के एक जवान ने अपने शिविर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राइफल्स शिविर में वायरलेस ऑपरेटर पद पर तैनात अभिषेक रॉय कुमार ने शुक्रवार शाम अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने कहा कि जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।"
 
शहीद मेजर के शव को पुणे भेजा गया : इस बीच राजोरी जिले के नौशेरा इलाके में आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए मेजर शशि धरन वी नायर का पार्थिव शरीर शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके निवास स्थान पुणे के लिए रवाना कर दिया गया है। रवानगी से पहले शहीद मेजर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मेजर जनरल एच. धर्मराजन, जीओसी एस राजौरी, आईजी पुलिस जम्मू, स्टेशन कमांडर जम्मू, स्टेशन कमांडर एयर फोर्स जम्मू, सीएसओ व्हाइट नाइट कॉप्स आदि मौजूद रहे।
 
श्रद्धांजलि के बाद मेजर शशिधरन का पार्थिव शरीर शनिवार विमान से उनके निवास स्थान पुणे रवाना कर दिया गया। यह जानकारी सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने साझा की है। 
 
याद रहे जम्‍मू के राजौरी जिले के नौशहरा इलाके के लाम सेक्टर में शुक्रवार को सेना की लाम बटालियन 2/1 जीआर के तीन जवान गश्त के दौरान आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हुए थे। तीनों को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।
 
इस दौरान इनमें से एक जवान ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल सूबेदार व नायक का उपचार चल रहा है। उसी जगह शुक्रवार शाम तकरीबन पौने छह बजे एक और आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें सेना के मेजर शशि धरन वी नायर शहीद हो गए। धमाका इतना विध्वंसक था कि ब्लास्ट के दौरान सेना की एक जिप्सी के परखच्चे उड़ गए।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख