dharma sangrah
✕

बंगाल में मिलीं BSF की 2 महिला कांस्टेबल, मध्य प्रदेश से हुईं थीं लापता

Updated: शनिवार, 13 जुलाई 2024 (18:52 IST)
Two missing BSF women constables found in Bengal : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) अकादमी की 2 महिला कांस्टेबल पश्चिम बंगाल में मिली हैं। उन्होंने कहा कि दोनों लापता महिला कांस्टेबल बीएसएफ की कोलकाता इकाई के समक्ष पेश हुई हैं। दोनों एक महीने से अधिक समय से लापता थीं।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। दोनों महिला कांस्टेबल में से एक की मां ने कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि बीएसएफ अकादमी में उनकी बेटी की बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली एक अन्य महिला कांस्टेबल से दोस्ती हो गई थी और उनकी बेटी को उसकी सहेली छह जून को बंगाल ले गई।
ALSO READ: अग्निवीरों को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CISF और BSF में मिलेगा 10 प्रतिशत का आरक्षण
पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि ग्वालियर के बिलौआ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद जांच शुरू की गई। उन्होंने कहा कि दोनों लापता महिला कांस्टेबल बीएसएफ की कोलकाता इकाई के समक्ष पेश हुई हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर से एक पुलिस दल भी कोलकाता गया और उनके बयान दर्ज किए।
ALSO READ: BSF जवानों ने पंजाब के अबोहर सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
उन्होंने बताया कि दोनों महिला बीएसएफ कांस्टेबल ने अपने बयान में कहा है कि वे अपनी मर्जी से पश्चिम बंगाल गई थीं। अब तक की जांच में उनकी ओर से कोई गंभीर अपराध सामने नहीं आया है। (भाषा) (File photo)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

अगला लेख