Hanuman Chalisa
✕

श्रमिक स्पेशल ट्रेन को लेकर पीयूष गोयल और उद्धव ठाकरे के बीच 'ट्‍विटर वॉर'

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (12:00 IST)
नई दिल्ली। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को लेकर केंद्र और राज्य के बीच तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा रेलमंत्री पीयूष गोयल ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।
 
उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि मांग करने के बावजूद रेलवे राज्य को पर्याप्त संख्या में ट्रेनें नहीं उपलब्ध करा रहा है। ठाकरे ने राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने प्रवासियों को घर पहुंचाने की खातिर राज्य के लिए प्रतिदिन 80 प्रवासी स्पेशल ट्रेनों की मांग की थी, लेकिन उसे सिर्फ 40 ट्रेनें ही मिल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य ने इन ट्रेनों के लिए 85 करोड़ रुपए अदा किए हैं।
ALSO READ: रेलवे ने 2,570 श्रमिक ट्रेनों से 32 लाख प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाया
इस पर गोयल ने एक ट्वीट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उम्मीद है कि पहले की तरह ट्रेनों को स्टेशन पर आने के बाद, वापस खाली नहीं जाना पड़े। आपको आश्वस्त करना चाहूंगा कि आपको जितनी ट्रेनेंचाहिए, व उपलब्ध होंगी।
 
एक अन्य ट्‍वीट में गोयल ने कहा कि कल हम महाराष्ट्र से 125 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें देने के लिए तैयार हैं। आपने बताया कि आपके पास श्रमिकों की सूची तैयार है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी निर्धारित जानकारी जैसे कि कहां से ट्रेन चलेगी, यात्रियों की ट्रेनों के हिसाब से सूची, उनका मेडिकल सर्टिफिकेट और कहां ट्रेन जानी है, यह सब सूचना अगले 1 घंटे में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पहुंचाने की कृपा करें जिससे कि हम ट्रेनों की योजना समय पर बना सकें।
 
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि दु:ख की बात है कि डेढ़ घंटे हो गए हैं, पर महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे के महाप्रबंधक, मध्य रेल को कल की 125 ट्रेनों की निर्धारित जानकारी ही नहीं दी है। ट्रेन की योजना बनाने में समय लगता है और हम नहीं चाहते कि ट्रेनें स्टेशन पर आकर खाली खड़ी रहें। इसलिए पूरी जानकारी के बिना प्लान करना असंभव है।

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Gemini 4 Argon लॉन्च, AI की दुनिया में बड़ा कदम, आम यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

अहमदाबाद बम धमाके: सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के दोषी की फांसी की सजा पर लगाई रोक

SIR प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- बिना सुनवाई के मतदाता सूची से कैसे हटा दिया नाम?

कौन हैं कैप्टन स्मित माछर? जख्मी हालत में भी हौसला नहीं खोया, बचाई 180 यात्रियों की जान

अगला लेख