suvichar
✕

तुतीकोरिन में फिर भड़की हिंसा, DMK ने बताया दूसरा 'जलियांवाला बाग', कमल हसन को कहा वापस जाओ...

Updated: बुधवार, 23 मई 2018 (18:26 IST)
तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबर है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, वहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो बसों को आग के हवाले कर दिया। ये लोग वेदांता की स्टरलाइट कॉपर प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की फायरिंग से नाराज बताए जा रहे हैं, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। 

इस बीच, तमिलनाडु सरकार ने हिंसा के मद्देनजर कन्याकुमारी, थूथूकुड़ी और तिरुनेलवेी जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। गृह सचिव ने इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों से इस संबंध में आग्रह किया ताकि अफवाहें न फैल सकें। 
 
ALSO READ: तूतीकोरिन के वेदांता प्लांट में पुलिस गोलीबारी से 11 की मौत, जानिए क्यों हो रही है इतनी हिंसा
इस बीच सरकार ने इस मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जज अरुण जगदीशन को नियुक्त किया है साथ ही मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने स्टरलाइट प्लांट के नए कॉपर स्मेल्टर (तांबा गलाने वाली यूनिट) के निर्माण पर रोक लगा दी है।
 
तूतीकोरिन में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग को DMK ने दूसरा 'जलियांवाला बाग' बताया है। वहीं गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में रिपोर्ट तलब किया है। तूतीकोरिन में पुलिस फायरिंग को लेकर NHRC ने नोटिस देते हुए दो हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है। 
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 : ₹5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

काशी के हुनर का कमाल : गुलाबी मीनाकारी से बना फाइटर प्लेन, कैलिफोर्निया और ऑस्ट्रेलिया से मिले बंपर ऑर्डर

फॉरेंसिक जांच में क्रांति लाएगा AI, फिंगरप्रिंट से लेकर DNA तक का मिनटों में होगा सटीक विश्लेषण

अयोध्या दीपोत्सव 2026: 2100 स्वदेशी ड्रोन और लाखों दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

अगला लेख