Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टीआरएस का भाजपा पर पलटवार, मोदी ने गुजरात में समय पूर्व चुनाव क्यों कराए थे?

गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (17:09 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने गुरुवार को राज्य में समयपूर्व चुनाव कराने के कदम पर उसके प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर सवाल उठाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर पलटवार किया। टीआरएस ने कहा कि राव ने बिल्कुल वैसा ही किया है जैसा गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2002 में किया था।
 
करीमनगर में भाजपा की एक जनसभा में शाह ने बुधवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री राव पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने राज्य की जनता पर करोड़ों रुपयों के अतिरिक्त चुनाव खर्च का बोझ डाला है क्योंकि सामान्य स्थिति में इस राज्य में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के साथ होना था।
 
शाह ने दावा किया कि राव का कदम बताता है कि वह मोदी से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होते तो मोदी फैक्टर ने राज्य चुनाव को प्रभावित किया होता।
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव सात दिसंबर को होने हैं।
 
राव की सिफारिश पर सात सितंबर को, समय से करीब नौ महीने पहले, विधानसभा भंग की गई थी। करीमनगर से लोकसभा सदस्य बी विनोद कुमार ने शाह को घेरने का प्रयास किया।
 
कुमार ने कहा कि किसी न किसी समय इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, एनटी रामाराव तथा एन चंद्रबाबू नायडू ने समयपूर्व चुनाव का विकल्प अपनाया था।
 
उन्होंने कहा, 'सभी राजनीतिक दल कभी न कभी समयपूर्व चुनाव करा चुके हैं। यहां तक कि मोदी भी... । मोदी ने 2002 में समय पूर्व चुनाव क्यों कराए थे? पहले मोदी को जवाब देना चाहिए। केसीआर की तरह, उन्होंने भी 2002 में तय समय से आठ महीने पूर्व चुनाव कराए थे। मोदी ने (समयपूर्व चुनाव) क्यों कराए? इसका जवाब केसीआर का भी जवाब है। 
 
इस बारे में पूछे जाने पर कि राजनीतिक गलियारों में टीआरएस और भाजपा के बीच गुप्त समझ होने की चर्चा है, कुमार ने इस बात से पूरी तरह से इंकार किया।
 
उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं। हमारा भाजपा या कांग्रेस से कोई राजनीतिक गठबंधन न तो अभी है और ना ही भविष्य में होगा।' (भाषा) 
 

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

AI निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई UPTET-2026 की पहले दिन की परीक्षा, 15 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

अगला लेख