Daily Horoscope
✕

डोनाल्ड ट्रंप ने 'मी टू' अभियान का बनाया मजाक, बोले खुद पर नियंत्रण रखना पड़ रहा है...

Updated: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (17:09 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ चल रहे 'मी टू'  अभियान का मजाक बनाते हुए कहा कि इस अभियान के तहत प्रेस द्वारा लागू किए जा रहे  नियमों के कारण उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना पड़ रहा है।


ट्रंप ने पेन्सिलवेनिया में मध्यावधि चुनाव से जुड़ी एक रैली के दौरान 'द गर्ल दैट गॉट अवे'  मुहावरे की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक उक्ति है, लेकिन 'मी टू' के नियमों के तहत मुझे  अब उस मुहावरे का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। मैं ऐसा नहीं कर सकता।

'द गर्ल दैट गॉट अवे' मुहावरे का प्रयोग ऐसे व्यक्ति के लिए होता है जिसने कभी आपसे प्रेम  किया था और फिर आपको छोड़कर चला गया लेकिन आप अभी तक उस व्यक्ति से प्रेम करते  हैं और उसे याद करते हैं।

मीडिया की ओर इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा कि मीडिया को छोड़कर बाकी सबके लिए वे 'पुराने  और वास्तविक' मुहावरे का ही प्रयोग करेंगे। वहां जो लोग मौजूद हैं उन्हें छोड़कर शेष के लिए मैं  इसका ही इस्तेमाल करूंगा। वे लोग कहेंगे, 'सुना आपने राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा? आपने सुना  कि उन्होंने क्या कहा?' (भाषा)

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अयोध्या में दिखेगा रोशनी का सागर! दीपोत्सव पर 41 मठ-मंदिर होंगे जगमग, रामपथ की सजावट भी होगी खास

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

अगला लेख