Hanuman Chalisa
✕

Maharashtra Election : तबादला आदेश का नहीं हुआ पालन, CEC ने मुख्‍य सचिव और DGP से मांगा जवाब

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (23:43 IST)
Transfer and posting order case : निर्वाचन आयोग ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले के संबंध में दिए गए आदेशों पर अमल करने में विफलता के मद्देनजर शुक्रवार को सख्त संदेश देते हुए राज्य के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक (DGP) से स्पष्टीकरण मांगा। महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने शुक्रवार शाम को बताया कि अनुपालन रिपोर्ट सोमवार तक जमा कर दी जाएगी।
ALSO READ: 3 जेंटलमैन फिर वापस आ गए, जानिए CEC राजीव कुमार ने किस पर की यह टिप्‍पणी
निर्वाचन आयोग ने कड़े शब्दों में लिखे पत्र में कहा कि तीन साल से अधिक समय से अपने गृह जिलों में तैनात अधिकारियों का तबादला करने के लिए 31 जुलाई को दिए गए निर्देश पर राज्य प्रशासन ने अब तक पूरी तरह से अमल नहीं किया है। निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक, उसके निर्देशों पर 31 अगस्त तक पूरी तरह से अमल किया जाना था, लेकिन अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) ने आंशिक रिपोर्ट जमा की है, जबकि मुख्य सचिव द्वारा अब भी पूर्ण जवाब देना बाकी है।
ALSO READ: सत्यपाल मलिक बोले, महाराष्ट्र में होगा भाजपा का सफाया
सूत्रों ने बताया कि मुंबई में 100 से अधिक निरीक्षक स्तर के अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों का निर्देश के बावजूद अब तक तबादला नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि ये अधिकारी अहम पदों पर तैनात हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने राज्य प्रशासन द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर नाखुशी जताई है।
 
उन्होंने कहा कि निर्देशों के अनुपालन में देरी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की कोशिशों को कमतर करता है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि निष्क्रियता को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य की मुख्य सचिव सौनिक से जब संपर्क किया तो उन्होंने बताया, हम स्थानांतरण एवं पदस्थापन को लेकर अनुपालन रिपोर्ट सोमवार तक जमा कर देंगे।
ALSO READ: Jammu Kashmir Election : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बोले- जम्मू-कश्मीर में इतिहास रचा जा रहा है...
महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल इस साल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इससे पहले चुनाव होने की संभावना है। आयोग फिलहाल राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख