biodatamaker
✕

बक्सर में रेल हादसा, किन ट्रेनों पर पड़ा असर?

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (12:05 IST)
Buxal train accident : दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे बुधवार रात को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद भारतीय रेलवे ने 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 21 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं। 
 
बक्सर में यह रेल हादसा बुधवार को रात नौ बज कर करीब 53 मिनट पर हुआ, जिसमें एसी टियर-3 के कम से कम 2 डिब्बे पलट गए जबकि 4 अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए।
 
पूर्व मध्य रेलवे जोन द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार, जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें पटना-पुरी स्पेशल (03230), सासाराम-आरा स्पेशल (03620), भभुआ रोड एक्सप्रेस स्पेशल (03617), पटना - डीडीयू मेमू पास स्पेशल (03203), पटना-बक्सर मेमू पास स्पेशल (03375) शामिल हैं।
 
बयान के मुताबिक, इसके अलावा दो ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है जो पटना-डीडीयू एक्सप्रेस (13209) और डीडीयू-पटना एक्सप्रेस (13210) हैं, तथा दोनों ट्रेन आरा तक ही चलेंगी।
 
जिन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किये गये है उनमें रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस (15548), डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15945), मगध एक्सप्रेस (20802), बरौनी एक्सप्रेस (19483), आसनसोल एसएफ एक्सप्रेस (12362), गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (22450), ब्रह्मपुत्र मेल (15657) सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख