dharma sangrah
✕

नहीं दिखा सिग्नल, फाटक पार कर गई ट्रेन, बड़ा हादसा टला

Updated: रविवार, 6 जनवरी 2019 (10:11 IST)
भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन पर चालक द्वारा सिग्नल की अनदेखी के कारण ट्रेन की सात बोगी आगे निकल आई। हालांकि गैटमेन की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 
 
रेलवे सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात लगभग 9 बजे वाराणसी-जंघई रेलमार्ग पर भदोही में गेटमैन मटुक मौर्या को 12166 अप रत्नागिरी एक्सप्रेस के आने की सूचना मिली। इस पर गेटमैन ने गेट बंद कर दिया, लेकिन सिग्नल नहीं होने के बावजूद रत्नागिरी एक्सप्रेस धड़धड़ाते हुए भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के आगे पहुंच गई और सात बोगी फाटक से आगे निकल आई।
 
उन्होंने बताया कि इसकी सूचना जैसे ही रेलवे के उच्चाधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। वाराणसी से लोकमान्य तिलक तक जाने वाली रत्नागिरी एक्सप्रेस पश्चिमी केबिन के रेलवे फाटक पर खड़ी हो गई। जो लगभग दो घंटे तक खड़ी रही।

इसके चलते ट्रेन 10:52 मिनट पर रवाना हो सकी। ट्रेन चालक की लापरवाही के कारण लगभग दो घंटे तक ट्रेन आवागमन बाधित रहा और लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। (वार्ता) 

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

कौन हैं डॉ. अमीश शाह? एरिजोना से US संसद का चुनाव जीतकर भारतीय मूल के डॉक्टर ने रचा इतिहास

नए साल में कब-कब बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और बैंक? गुजरात सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

ट्रंप के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत : उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी नाराज, रक्षामंत्री हेगसेथ पर महाभियोग का खतरा

अगला लेख