Hanuman Chalisa

बिहार में बड़ा रेल हादसा, सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे से जुड़ी हर जानकारी...

Updated: रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (14:50 IST)
पटना। बिहार के हाजीपुर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। रविवार सुबह हुए इस रेल हादसे में जोगबनी से नई दिल्ली जा रही आनंद बिहार-राधिकापुर सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हुए हैं। हादसे से जुड़ी हर जानकारी... 

- वैशाली के सिविल सर्जन डॉक्टर इंद्रदेव रंजन ने बताया कि हादसे में मारे गए छह लागों की पहचान सायदा खातून (45), अंसर आलम (21), सुदर्शन दास (60), इल्चा देवी (60), इन्द्रा देवी (65) और समसुद्दीन आलम (25) के रूप में हुई है।
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में हुए ट्रेन हादसे पर रविवार को गहरा दुख व्यक्त किया साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवारों को हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने की अपील की। 
- पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हादसे से दुखी, हरसंभव मदद की जा रही है। 
- मदद के लिए सबसे पहले उमड़े आस-पास के लोग। ट्रेन में फंसे लोगों को निकाला।  
- हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा। 
- गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख और मामूली रूप से घायलों को 50 हजार की सहायता। 
- दुर्घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़। बचाव कार्य पूरा। लोगों का आरोप अब भी ट्रेन में फंसें हैं लोग। 
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा दुख जताया। अधिकारियों को हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए। 
- NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। 
- मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के नेतृत्व में वाणिज्यिक अधिकारियों एवं रेलवे कर्मचारियों की टीम खाद्य पदार्थ तथा पेयजल लेकर घटनास्थल पर पहुंच गई है।
 
- पूर्वी क्षेत्र के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ललित खान को घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं।  
- यह हादसा हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के महनार और सहदोई स्टेशन के बीच हुआ।
- पूर्व मध्य रेलवे के प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में एक जनरल कोच, एक एसी कोच बी-3, तीन स्लीपर कोच- एस-8, एस-9, एस-10 के अलावा चार अन्य डिब्बे भी पटरी से उतरे।
- रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस हादसे के बाद ट्वीट कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. ये नंबर हैं- सोनपुर- 06158221645, हाजीपुर- 06224272230, बरौनी- 06279232222
- हादसे के बाद इस रूट पर सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया।
- हादसा इतना भयानक था कि ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए।

- सोनपुर रेलमंडल से अधिकारियों की टीम भी मौके पर रवाना हो गई है।
- इस हादसे की जानकारी मिलते ही सोनपुर और बरौनी से डॉक्टरों की टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है।
- मदद के लिए सबसे पहले उमड़े आस-पास के लोग। ट्रेन में फंसे लोगों को निकाला। 
- सुबह 3 बजकर 58 मिनट पर हुआ हादसा।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

अगला लेख