sundarkand

दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर ट्रेन-18 को मोदी जल्द दिखाएंगे हरी झंडी

Updated: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (00:14 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्दी ही ट्रेन 18 को हरी झंडी दिखाएंगे। देश की सबसे तेजी से दौड़ने वाली यह ट्रेन दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर चलेगी।
 
 
रेल मंत्री ने कहा कि यह रेलगाड़ी 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत बनी है और देश में बुलेट ट्रेनों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। गोयल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर ट्रेन 18 की शुरुआत करेंगे...इसकी गति अधिकतम है। मेक इन इंडिया पहल के तहत इसको भारतीय कारखाने में डिजाइन किया गया है।
 
गोयल ने सार्वजनिक उपक्रम कॉनकोर के कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। गोयल ने कहा कि यह ट्रेन 8 घंटे में दिल्ली से वाराणसी का सफर तय करेगी। यह समय इस मार्ग पर चलने वाली सबसे तेज ट्रेन से डेढ़ गुणा तेज होगा। रेल मंत्री ने कहा, बुलेट ट्रेनों की दिशा में यह पहला छोटा कदम होगा। 
 
उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ने पिछले साढ़े चार साल में कई पहल की हैं और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुराने डिब्बे (कोच) को पूरी तरह से बंद कर दिया है और उसकी जगह एलएचबी डिब्बे पेश किए हैं। 
 
गोयल ने कहा कि भारतीय रेलवे पूरी तरह से बिजली से चलने वाली दुनिया की पहली रेलवे में से एक होगी। परिवहन क्षेत्र को बढ़ाने के उद्देश्य से एक रेल विश्वविद्यालय भी शुरू किया गया है। 
 
इससे पहले गोयल ने कहा था कि ट्रेन 18 में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं है। इसमें वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरे जैसी चीजें लगी हैं। यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से 750 किलोमीटर के मार्ग को तय करेगी।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

जानिए कौन हैं MP के 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ और क्यों हो रही है इनकी तारीफ!

थिएटर में चप्पल उतारकर फिल्म देख रहे थे मुस्लिम बुजुर्ग, 'हनुमान अंश' का यह वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 9.91 लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में ट्रांसफर किए 147 करोड़, 5,605 नए लाभार्थी भी जुड़े

अगला लेख