ganesh chaturthi
✕

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द पेश करेगी प्रचार अभियान का खाका

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (23:15 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अगले महीने के मध्य तक लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की रूपरेखा पेश करेगी। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश इकाइयों से फरवरी के आखिर तक संभावित उम्मीदवारों के नाम भी मांगे गए हैं ताकि उचित समय पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा सके।
 
 
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों तथा राज्य प्रभारियों के साथ वरिष्ठ नेताओं की बैठक में इन दो बिंदुओं पर फैसला हुआ तथा चुनाव तैयारियों का जायजा भी लिया गया।
 
बैठक में शामिल कांग्रेस के एक महासचिव ने को बताया, ‘सभी प्रदेश इकाइयों से कहा गया है कि वे 20-25 फरवरी तक अपने यहां से लोकसभा के संभावित उम्मीदवारों के नाम भेज दें ताकि समय से उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया जाए।’
 
उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने इस बैठक के बारे में सवाल पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘अभी हर स्तर पर संगठन की हमारी तैयारियां चल रही हैं...हम अगले महीने 15 फरवरी के बाद कांग्रेस का प्रचार अभियान (इसका खाका) सामने रखेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा प्रचार अभियान लंबा होगा जो फरवरी से आरंभ होकर अंतिम चरण के चुनाव तक चलेगा।’ 
 
बैठक में चुनाव की तैयारियों के अलावा ‘जन संपर्क अभियान’ और ‘शक्ति प्रोजेक्ट’ में हुई प्रगति को लेकर भी चर्चा की गई। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, आनंद शर्मा और जयराम रमेश मौजूद थे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख