dharma sangrah
✕

TRAI का नया फरमान, मनमानी नहीं कर सकेंगे केबल ऑपरेटर, सिर्फ पसंदीदा चैनलों के चुकाना होंगे पैसे

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (10:45 IST)
केबल ऑपरेटरों की मनमानी वसूली पर जल्द ही शिकंजा कसने वाला है। ट्राई ने ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं। ट्राई ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले केबल ऑपरेटरों और डीटीएच के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्राई ने कहा कि उपभोक्ता जितने चैनल देखेगा, उतने पैसे देगा।


एक बिजनेस समाचार चैनल से बात करते हुए ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा ने कहा कि ग्राहकों पर अब जबरदस्ती पैकेज नहीं थोपा जाएगा। शर्मा ने कहा कि ट्राई के इस कदम से केबल ऑपरेटर और DTH की मनमानी पर लगाम लगेगा और लोग कम पैसे में अपना पसंदीदा चैनल देख पाएंगे।

ट्राई ने अपने आदेश में कहा कि केबल ऑपरेटर और डीटीएच कंपनी को 100 फ्री टू एयर चैनल 130 रुपए महीने में देने होंगे। अगर कंज्यूमर इन 100 चैनलों के अलावा कोई दूसरा चैनल देखना चाहेंगे तो उसके लिए अलग से पेमेंट करना होगा। अलग से उन चैनलों के पैसे देने होंगे जो फ्री नहीं हैं। ट्राई का यह नया नियम 29 दिसंबर से देशभर में केबल और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में लागू हो जाएगा। नए नियम के अनुसार, इलेक्‍ट्रॉनिक यूजर गाइड में हर चैनल की एमआरपी दी जाएगी। 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

योगी और वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

भारत क्या है और कैसे आगे जाएगा? शताब्दी वर्ष में RSS का चिंतन

अगला लेख