sundarkand

ट्राई नेट निरपेक्षता के पक्ष में, इंटरनेट के उपयोग को प्रतिबंधित नहीं कर सकते ऑपरेटर

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (15:49 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ले नेट निरपेक्षता के पक्ष में सिफारिशें की है जिसमें कहा गया है कि इंटरनेट तक पहुंच के लिए किसी तरह का प्रतिबंध नहीं होना चाहिए।
 
दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने इस संबंध में की गई अपनी सिफारिशों में कहा है कि वह डाटा के उपयोग में किसी तरह के भेदभाव के पक्ष में नहीं है। इंटरनेट के स्पीड को कम करने, कंटेंट देखने या नहीं देखने देने या इंटरनेट के उपयोग को नियंत्रित करने नहीं किया जा सकता है।
 
ट्राई ने नेट निरपेक्षता पर अपनी बहुप्रतीक्षित सिफारिशें सरकार को सौंपी है। इसमें कहा गया है कि कंटेंट का अर्थ सभी तरह के कंटेंट, एप्लीकेशंस, सेवाएं और अन्य डाटा शामिल है। इसके साथ ही इंटरनेट का किसी तरह से उपयोग भी इसके दायरे में है। 
 
नियामक ने यह स्पष्ट किया है कि सेवा प्रदाता किसी के साथ भी कोई ऐसा समझौता या करार नहीं करेंगे जिससे इंटरनेट का उपयोग प्रभावित होगा।
 
ट्राई ने पिछले वर्ष मई में इस संबंध में मशविरा पत्र जारी किया था। इसके बाद इस वर्ष जनवरी में विस्तृत मशविरा पत्र जारी किया गया जिसमें नेट निरपेक्षता फ्रेमवर्क के बारे में जानकारियां मांगी गई थी। ट्राई ने फरवरी 2016 में नेट निरपेक्षता का समर्थन किया था और डाटा के उपयोग में भेदभाव को प्रतिबंधित कर दिया था। (वार्ता) 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

अगला लेख