Hanuman Chalisa

कौन है ‘धालीवाल’ जिसका कनेक्‍शन ग्रेटा थनबर्ग की ‘टूलकीट’ से है?

Updated: रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (13:26 IST)
पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली स्वीडन की ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट से भारत में हंगामा मचा है। उन्होंने एक टूलकिट जारी कर किसानों  को समर्थन देने का ऐलान किया था। आमतौर पर टूलकिट एक तरह की गाइडलाइन है, जिसके जरिए ये बताया जाता है कि किसी काम को कैसे किया जाए।

थनबर्ग ने इस टूलकिट के जरिए लोगों को ये बताने की कोशिश की थी कि आखिर आंदोलन को समर्थन देने के लिए क्या कुछ और कैसे करना है। हालांकि उन्होंने बाद में इस टूलकिट को ट्विटर से हटा दिया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरंभिक छानबीन में इस दस्तावेज का जुड़ाव ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ नामक खालिस्तानी समर्थक समूह से होने का पता चला है। पुलिस का कहना है कि इस ‘टूलकिट’ का मकसद भारत सरकार के खिलाफ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जंग छेड़ना है। पुलिस का ये भी कहना है कि इस टूलकिट को खालिस्तान के एक ग्रुप ने तैयार किया था। कहा जा रहा है कि इस ग्रुप से कनाडा में जन्मे एक सिख मो धालीवाल का नाम सामने आ रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि इस टूलकिट के पीछे धालीवाल का ही मुख्य तौर पर हाथ था।

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखि‍र ये धालीवाल कौन है? मो धालीवाल पोयटिक जस्टिस फाउंडेशन (PJF) का फाउंडर हैं। इसी पीजेएफ पर शक है कि उसने ये टूलकिट तैयार की जो ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट की थी। इसके अलावा धालीवाल स्काईरॉकेट नाम की एक क्रिएटिव एजेंसी का फाउंडर भी है। ये एजेंसी कनाडा में है। कंपनी की वेबसाइट पर लिखा है कि धालीवाल डायरेक्टर ऑफ स्ट्रैटेजी हैं।

धालीवाल खुद को खालिस्‍तानी बताता है। 17 सितंबर 2020 को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्‍ट में धालीवाल लिखता है कि वो एक खालिस्‍तानी है। उसने लिखा है, 'आप शायद मेरे बारे में ये नहीं जानते होंगे। क्‍यों? क्‍योंकि खालिस्‍ताान एक विचार है। खालिस्‍तान एक जीता-जागता, सांस लेता आंदोलन है।' पोस्‍ट में उसने ये भी लिखा कि वो 1984 में छह साल का था।

सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को हवा देने वाले एक खालिस्तानी समूह का वीडियो सामने आया है। इसमें धालीवाल कह रहा है कि अगर कल कृषि कानून वापस भी हो जाएं तो ये हमारे लिए जीत नहीं होगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख