dharma sangrah
✕

क्या 2,000 रुपए के नोट बंद करने जा रही है सरकार?

Updated: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (15:52 IST)
नई दिल्ली। तृणमूल सांसद दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को मोदी सरकार से कहा कि वह देशभर में नोटों की कमी के पीछे के वास्तविक कारण बताए और यह भी बताए कि क्या उसकी योजना 2,000 रुपए के नोट बंद करने की है?
 
वित्त संबंधी संसद की स्थायी समिति के सदस्य त्रिवेदी ने कहा कि मैं महसूस करता हूं कि नोटों की कमी का वास्तविक कारण यह है कि सरकार ने शायद 2,000 रुपए मूल्य के करंसी नोट बंद करने का फैसला किया है।
 
तृणमूल नेता ने 'नोट की कमी के पीछे की हकीकत' पर सरकार से तत्काल बयान की मांग की। उन्होंने कहा कि लोगों को जानने का हक है और लोकतंत्र में आप किसी को गुमराह नहीं कर सकते। त्रिवेदी ने सवाल किया कि क्या 2,000 रुपए का नोट बंद कर दिया गया है? सरकार को लोगों से तथ्य नहीं छिपाने चाहिए। तृणमूल नेता ने कहा कि खुद उन्हें पिछले कई माह से बैंक से उच्च मूल्य के करंसी नोट नहीं मिल रहे हैं। 
 
उन्होंने 2016 की नोटबंदी की कवायद का जिक्र करते हुए कहा कि 1,000 और 500 रुपए के नोट को प्रचलन से हटा दिया गया था और तब धन के परिमाण की भरपाई के लिए 2,000 रुपए के नोट लाए गए थे। 
 
उल्लेखनीय है कि अनेक विपक्षी पार्टियों ने नोटों की कमी पर मंगलवार को सवाल खड़े किए थे। तृणमूल प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूछा था कि क्या देश में वित्तीय आपातकाल है? उन्होंने एक ट्वीट में कहा था- 'अनेक राज्यों में एटीएम में नोट नहीं होने की रिपोर्ट देख रही हूं। बड़े नोट नदारद हैं। #नोटबंदी के दिनों की याद दिला दिला रहे हैं। क्या देश में वित्तीय आपातकाल चल रहा है?' (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख