sundarkand

इंडियाज बेस्ट डांसर में टाइगर विजेता, पुरस्कार में कार के साथ 15 लाख रुपए का इनाम

Updated: सोमवार, 23 नवंबर 2020 (00:21 IST)
मुंबई। सोनी टीवी (Sony TV) के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम इंडियाज बेस्ट डांसर (India Best Dancer) का खिताब रविवार को टाइगर पॉप  (Tiger Pop) ने जीत लिया। पुरस्कार के रूप में टाइगर को मारुति ब्रेजा कार के साथ साथ 15 लाख रुपए का पुरस्कार मिला। इसी के साथ टाइगर की कोरियो ग्राफर वर्तिका (Vartika) को भी 5 लाख रुपए का इनाम दिया गया।
इंडिया बेस्ट डांसर में रविवार को 5 फाइनलिस्ट के बीच अंतिम मुकाबला हुआ, जिसमें बाजी टाइगर ने मारी। फाइनल में टाइगर के अलावा परमदीप, शुभ्रनील, श्वेता, मुकुल गेन पहुंचे थे। शेष डांसरों को 1-1 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी के साथ दर्शकों को 9 महीनों तक मनोरंजन डांस देने वाला यह प्रोग्राम समाप्त हो गया।
 
फाइनल को देखने के लिए टाइगर के माता पिता, शुभ्रनील के पैरेंट्‍स और श्वेता का परिवार मौजूद था। वैसे श्वेता और शुभ्रनील को विजेता का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था लेकिन वोटिंग में टाइगर ने सबको पछाड़ दिया। टाइगर ने फाइनल डांस के पहले अपनी मां के साथ भी डांस किया। 
10 अक्टूबर 1999 में हरियाणा के गुड़गांव में जन्में टाइगर ने शहीद भगत सिंह कॉलेज नई दिल्ली से अपना ग्रेज्युएशन पूरा किया है। टाइगर की मां मंच पर आकर काफी भावुक हो गई थी। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह सब सपना सा लग रहा है। कई बार उनकी आंखे भी छलछला गई थीं।
 
इंडिया बेस्ट डांसर के जजेज के रूप में गीता कपूर, टेरेंस लुईस और मलाइका अरोरा शामिल थी। कार्यक्रम के बीच में कृष्णा ने भी अपनी प्रस्तुति दी। Photo courtesy : Sony TV

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख