ramcharitmanas

सावधान! इस बार उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Updated: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (20:59 IST)
नई दिल्ली। भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन अभी मौसम में कभी ठंडी और गर्मी जैसा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे जा चुका है। माना जा रहा है कि इस बार उत्तर भारत और मध्य भारत के इलाकों में पारा सामान्य से नीचे जा सकता है। अर्थात इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है। 
 
मौसम विज्ञानियों के अनुसार ला नीना प्रभाव के कारण इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है तथा इस बार उत्तर-पूर्व एशिया में कड़ाके की ठड़ पड़ सकती है और इसके चलते क्षेत्र में ऊर्जा संकट बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। भारत में जनवरी और फरवरी में देश के कुछ उत्तरी इलाकों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।
 
प्रशांत क्षेत्र में ला नीना उभर रहा है। आमतौर पर इसका अर्थ है कि उत्तरी गोलार्द्ध में तापमान का सामान्य से कम रहना। इस स्थिति ने क्षेत्रीय मौसम एजेंसियों को कड़ाके की सर्दी के बारे में चेतावनी जारी करने के लिए प्रेरित किया है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कई देश खासकर चीन ईंधन की ऊंची कीमतों और बिजली के संकट से जूझ रहा है। कोयले और गैस के दाम पहले से ऊंचाई पर हैं। ऐसे में कड़ाके की ठंड से इन चीजों की मांग और बढ़ेगी। पूरे उत्तर-पूर्व एशिया में इस बार सर्दी में तापमान सामान्य से कम रहेगा।
 
जलवायु परिवर्तन के कारण आर्कटिक के कारा सागर में समुद्री बर्फ की कमी हो गई है, जो क्षेत्र में उच्च दबाव से छुटकारा पाने में योगदान दे सकता है। यह पूरे उत्तर-पूर्व एशिया में कड़ाके की ठंड की ओर इशारा करता है, जैसे पिछले साल सर्दियों में हुआ था। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख