suvichar

भारत में इसलिए हुईं सूखा पड़ने की घटनाएं, IISC ने जारी की अध्ययन रिपोर्ट

Updated: शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (18:03 IST)
बेंगलुरु। भारत में पिछली सदी में भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून सत्र के दौरान सूखा पड़ने की लगभग आधी घटनाएं संभवत: उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र की पर्यावरणीय गड़बड़ियों की वजह से हुईं। यह बात भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के पर्यावरणीय एवं समुद्री विज्ञान केंद्र द्वारा किए गए एक नए अध्ययन में कही गई है, जिसकी रिपोर्ट ‘साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित हुई है।

वार्षिक भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून पर एक अरब से अधिक आबादी निर्भर है जिसमें देश में जून से सितंबर के बीच अच्छी-खासी बारिश होती है।यह मानसून जब विफल होता है तो देश के अधिकांश हिस्सों में सूखा पड़ता है जिसकी सामान्य वजह बार-बार होने वाले जलवायु घटनाक्रम ‘अल नीनो’ को बताया जाता है जिसमें भूमध्यवर्ती प्रशांत महासागरीय जल नमी से लैस बादलों को भारतीय उपमहाद्वीप से दूर खींच लेता है।

लेकिन नए अध्ययन में कहा गया है कि भारत में पिछली सदी में सूखा पड़ने की 23 घटनाओं में से 10 तब हुईं जब ‘अल नीनो’ मौजूद नहीं था। तब सूखा पड़ने की इन घटनाओं का कारण क्या हो सकता है? आईआईएससी के अध्ययन में कहा गया है कि सूखा पड़ने की ये घटनाएं अगस्त के अंत में बारिश में अचानक अत्यधिक कमी आने की वजह से हुईं।

संस्थान ने कहा कि बारिश में कमी की ये घटनाएं उत्तरी अटलांटिक हिन्द महासागर के ऊपर मध्य अक्षांश पर पर्यावरणीय प्रवाह बनने से जुड़ी थीं, जो उपमहाद्वीप के ऊपर फैल गया और मानसून को पटरी से उतार दिया।(भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख