Hanuman Chalisa
✕

कुणाल कामरा के नए ट्वीट को लेकर चलेगा अवमानना का केस, अटॉर्नी जनरल ने दी मंजूरी

Updated: शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (21:21 IST)
नई दिल्ली। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ उनके 18 नवंबर के ट्वीट को लेकर अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की सहमति देते हुए कहा कि यह बेहद अशिष्ट और अप्रिय था और इसका मकसद उच्चतम न्यायालय के अधिकार को कम करना था।

शीर्ष विधि अधिकारी ने पिछले हफ्ते कामरा के खिलाफ उनके पूर्व के ट्वीट को लेकर अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मंजूरी दी थी। कामरा ने अपने पूर्व के ट्वीट में उच्चतम न्यायालय की आलोचना की थी। अटॉर्नी जनरल ने कहा था कि वे अपमानजनक थे और यह समय है जब लोगों को समझना चाहिए कि न्यायालय पर निशाना साधने पर वे सजा के हकदार होंगे।

किसी व्यक्ति के खिलाफ अवमानना की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अदालत की अवमानना अधिनियम की धारा 15 के तहत अटॉर्नी जनरल या सॉलिसीटर जनरल की मंजूरी अनिवार्य है।

प्रयागराज स्थित वकील अनुज सिंह के इस संदर्भ में किए गए अनुरोध पर वेणुगोपाल ने नई स्वीकृति दी। कामरा ने 18 नवंबर को किए अपने ट्वीट में भारत के प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी करते हुए आपत्तिजनक हावभाव प्रदर्शित किए थे।(भाषा) 

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख