ramcharitmanas

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Updated: सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (10:46 IST)
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए और 1 महिला की मौत हो गई।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान महिला को गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने हंडवाड़ा के उंसू में तलाशी अभियान शुरू किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद सुरक्षा बलों ने इलाके में बाहर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को कल रात 1 बजे से सील कर रखा था।
 
सुरक्षा बल के जवान एक खास इलाके की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक महिला की भी मौत हो गई। इलाके में तनाव, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। मृत आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोल-बारूद बरामद किया गया है।
 
पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इलाके में रविवार रात से बारिश होने के बावजूद जवानों ने अच्छा मोर्चा संभाला है। 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

बालाघाट में बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को सरकार देगी 2-2 लाख की सहायता, बोले CM, प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

अगला लेख