Hanuman Chalisa
✕

नगरोटा एनकाउंटर : 30 किमी पैदल चलकर भारत आए थे आतंकी, ली थी कमांडो ट्रेनिंग

Updated: रविवार, 22 नवंबर 2020 (11:54 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा नगरोटा में मार गिराए गए सभी चारों आतंकी पाकिस्तान से पैदल ही 30 किमी पैदल चलकर भारत में दाखिल हुए थे।

ALSO READ: जानें नगरोटा एनकाउंटर की कहानी, तस्वीरों की जुबानी, कैसे आर्मी ने उड़ा दिया आतंकियों से भरे ट्रक को
हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों की जांच में खुलासा हुआ है कि सारे आतंकवादी पाकिस्तान में कमांडो ट्रेनिंग लिए हुए थे और इन्हें जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का ऑपरेशनल कमांडर कासिम जान हैंडल कर रहा था। कासिम के तार 2016 के पठानकोट हमले से भी जुड़े है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है  कि मारे गए आतंकी शकरगाह में सांबा सीमा पर जैश के शिविर से 30 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे थे। यह सफर उन्होंने ढाई घंटे में तय किया था। इसके बाद जटवाल स्थित पिकअप प्वाइंट तक पहुंचे थे।
 
सुरक्षा एजेंसियों की जांच से यह भी पता चला है कि चारों आतंकी संभवतः 2.30 से 3 बजे रात ट्रक में बैठे। इस ट्रक ने जम्मू की तरफ जाते हुए 3.44 बजे सरोर टोल प्लाजा को पार किया। उसके बाद ट्रक नरवाल बाइपास से कश्मीर की तरफ मुड़ गया। 4.45 बजे सुरक्षा बलों ने बान टोल प्लाजा पर इसे रोका और इसके बाद आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। 
 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

अगला लेख