dharma sangrah
✕

50 घंटों की मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद, 1 प्रवासी श्रमिक भी मारा गया

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2019 (18:13 IST)
जम्मू। कश्मीर में 50 घंटों से चली वाली मुठभेड़ों में 2 आतंकी मारे गए हैं। 1 जवान भी शहीद हो गया जबकि 1 प्रवासी श्रमिक भी मुठभेड़ में फंसकर मारा गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि सोपोर के मलमापनपोरा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में शनिवार को 1 आतंकी मारा गया। यह मुठभेड़ 50 घंटों से चल रही थी। इसमें शनिवार को 1 जवान शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेर लिया था।
 
मुठभेड़ में सेना का 1 जवान भी घायल हुआ जिसने बाद में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को भी शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 1 आतंकी शुक्रवार को मारा गया था जबकि 1 आतंकी के शनिवार को मारे जाने की खबर है। शोपियां के पंडूशान इलाके में हुई इस मुठभेड़ में सेना का 1 जवान भी शहीद हो गया था।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 1 अज्ञात आतंकवादी बारामूला जिले के सोपोर में मारा गया वहीं दूसरा शोपियां जिले में शुक्रवार से शुरू हुए अभियान के दौरान मारा गया। उन्होंने बताया कि सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई और इसमें 1 आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी का संबंध किस समूह से था, यह नहीं पता चल सका है।
 
अधिकारी ने बताया कि शोपियां के पंडुशन इलाके में शुक्रवार को शुरू हुए अभियान में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 1 आतंकी मंजूर भट को मार गिराया।
 
शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद का अन्य आतंकवादी जीनत-उल-इस्लाम नाइकू मुठभेड़ में मारा गिराया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादी आतंक के कई वारदातों और आम नागरिकों पर अन्य तरह के अत्याचारों में शामिल थे।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख