suvichar

कश्मीर में सुरक्षाबलों का हल्ला बोल, तीन माह में मार गिराए 70 आतंकी

Updated: शनिवार, 30 मार्च 2019 (19:06 IST)
जम्मू। पुलवामा हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के हल्ला बोल का परिणाम है कि सुरक्षाबलों ने पिछले एक सप्ताह में 17 आतंकियों को मार गिराया है। तीन से 4 आतंकियों के साथ समाचार भिजवाए जाने तक मुठभेड़ जारी थी, जबकि तीन महीनों का आंकड़ा लें तो 70 आतंकी मारे जा चुके हैं।
 
हालांकि 70 आतंकियों को मार गिराने के लिए 60 सुरक्षाकर्मियों को अपना बलिदान देना पड़ा था। इनमें पुलवामा हमले का आंकड़ा भी शामिल है, जो कश्मीर का आज तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है किसी आतंकी हमले में मरने वाले सुरक्षाकर्मियों का।
 
मतदान से पूर्व चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित व शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों ने अपने आतंकरोधी अभियान को गति प्रदान कर दी है। शुक्रवार को लालचौक से करीब 17 किलोमीटर दूर नौगाम में हुई मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में आतंकी ठिकाना बना मकान भी तबाह हुआ और पांच सैन्यकर्मी जख्मी भी हुए। वादी में बीते एक सप्ताह के दौरान विभिन्न मुठभेड़ों में 17 आतंकी सुरक्षाबलों की गोली का शिकार बन चुके हैं। साथ ही, कई आतंकी ठिकाने भी ध्वस्त कर दिए गए हैं।
 
राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी चुनाव प्रक्रिया में खलल डालने की हरसंभव साजिश कर रहे हैं। उनके मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपने अभियान तेज कर दिए हैं। इन अभियानों में एक सप्ताह के भीतर अब तक 17 आतंकी मारे गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि 22 मार्च को उत्तरी कश्मीर के कंडी कलांतरा व हाजिन में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश व लश्कर के चार आतंकी मारे गए थे। इसी दिन दक्षिण कश्मीर के रत्नीपोरा शोपियां में जैश के दो आतंकी मारे गए। वारपोरा सोपोर में 23 मार्च को सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को मार गिराया। गुरुवार 28 मार्च को जम्मू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से चंद घंटे पहले भी दक्षिण कश्मीर के शोपियां और उत्तरी कश्मीर के यारू (हंदवाड़ा) में दो-दो आतंकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

सावन मास में अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 35 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे

अगला लेख