suvichar
✕

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने दी 11 रेलवे स्‍टेशन और 6 राज्‍यों के मंदिरों को उड़ाने की धमकी

Updated: सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (09:46 IST)
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान के आतंकी संगठन तिलमिलाए हुए हैं। पाकिस्तान भी आतंकी संगठनों के जरिए भारत में अपनी नापाक साजिशों को रच रहा है। इस बीच पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कथित तौर पर एक पत्र के जरिए मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु समेत देश के कई रेलवे स्टेशनों पर हमले की धमकी दी है। प‍त्र में 11 रेलवे स्टेशनों और 6 राज्यों के मंदिरों में बम धमाके करने की धमकी दी गई है।

हरियाणा के रोहतक रेलवे अधीक्षक को 14 सितंबर को एक पत्र मिला, जिसमें कथित रूप से आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) ने देश के कई हिस्सों में रेलवे स्टेशनों और मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को हथियारों और गोला-बारूदों के साथ गिरफ्तार किया था।
 
पत्र पर मसूद अजहर के हस्ताक्षर : रोहतक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिन्दी में लिखे गए पत्र को साधारण डाक के जरिए रोहतक की रेलवे पुलिस को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि जो पत्र मिला है, उस पर मसूद अजहर के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह पत्र शनिवार को मिला है। गौरतलब है कि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना आतंकी मसूद अजहर है। 
 
पत्र में रोहतक जंक्शन, रेवाड़ी, हिसार, कुरुक्षेत्र, मुंबई सिटी, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, भोपाल, कोटा और इटारसी रेलवे स्टेशनों के अलावा राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, एमपी, यूपी और हरियाणा के मंदिरों को बम से उड़ाने का जिक्र किया गया है। इस पत्र में लिखा कहा गया है कि जैश-ए-मोहम्मद 8 अक्टूबर को देश के तमाम हिस्सों में रेलवे स्टेशनों को उड़ाकर आतंकियों की मौत का बदला लेगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख