Hanuman Chalisa
✕

सीमा पार कर रहे 15 में से 2 आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया

Updated: गुरुवार, 14 जून 2018 (20:58 IST)
श्रीनगर। बांडीपोरा जिले के पनार के जंगलों में आतंकियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इस मुठभेड़ में आर्मी का एक जवान भी शहीद हो गया है। पनार के जंगलों में सेना पिछले छह दिनों से सर्च ऑपरेशन चला रही है। बताया जाता है कि इन जंगलों में 15 से अधिक आतंकी छुपे हुए हैं जो हाल ही में एलओसी को क्रास कर इस ओर आए थे।


इस बीच आतंकियों ने पुलवामा में सेना की एक नाका पार्टी पर भी हमला बोल दिया। उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में पिछले छह दिनों में कई बार सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार तड़के हुई मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है।

आपको बता दें कि सेना को शनिवार देर शाम बांडीपोरा के पनार इलाके के जंगलों में कुछ आतंकियों के छिपे होने जानकारी मिली थी। इस सूचना के बाद सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने पनार के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस कार्रवाई के दौरान आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद तत्काल एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों को मौके पर बुलाकर जंगलों की घेराबंदी की गई। इसके बाद सेना ने पनार इलाके के जंगलों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में बीते दिनों सुरक्षाबलों पर कई बार आतंकी हमले किए गए हैं। इसके अलावा केंद्र द्वारा रमजान में सीजफायर का ऐलान के बाद से कश्मीर घाटी के कई इलाकों में हथियार लूट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। वीरवार को पुलवामा में सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार कुछ आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नाके पर गोलीबारी की और भाग गए। एसएसपी पुलवामा मोहम्मद असलम चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख